{"_id":"57f905e24f1c1b6a5327017a","slug":"amit-shah-may-visit-laddakh-in-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख आएंगे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, जम्मू-कश्मीर का भी करेंगे दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लद्दाख आएंगे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, जम्मू-कश्मीर का भी करेंगे दौरा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 08 Oct 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का अगले माह नवंबर में रियासत का तीन दिवसीय दौरा प्रस्तावित है। दौरे के दौरान शाह रियासत के दो संभाग जम्मू, कश्मीर और लद्दाख खित्ते में एक-एक दिन गुजारेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद जिला स्तर पर कार्यकारिणी की बैठकों का सिलसिला तेज कर दिया गया है। शाह के निर्देशों के तहत भाजपा ने अपने संगठन के 19 विभागों और दस प्रोजेक्टों पर काम की गति बढ़ा दी है। शाह के दौरे से पूर्व राष्ट्रीय स्तर के नेता तैयारियों का जायजा लेने के लिए आने वाले दिनों में पहुंचना शुरू हो जाएंगे।
इस कड़ी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना का दौरा हो चुका है। अब आने वाले दिनों में राष्ट्रीय महासचिव राम माधव का दौरा भी हो सकता है। शाह अपने दौरे के दौरान प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर सियासी परिदृश्य पर चर्चा करने के बाद रियासत के भाजपा मंत्रियों व संगठन के नेताओं के कामकाज की समीक्षा भी कर सकते हैं।