फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ambika soni met with party worker in jammu

नोटबंदी पर मोदी ने जनता की आंखों में धूल झोंकी: अंबिका सोनी

Fri, 30 Dec 2016 11:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 30 Dec 2016 11:42 AM IST
विज्ञापन
ambika soni met with party worker in jammu
अंबिका सोनी - फोटो : File Photo
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अंबिका सोनी ने कहा कि नोटबंदी पर मोदी सरकार ने देश की जनता की आंखों में धूल झोंकी है। पचास दिन पूरे होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी बताएं कि वापस आए धन में कितना काला धन पकड़ा गया और आतंकवाद पर किस हद तक लगाम कसी।
विज्ञापन


सरकार अगर देश की जनता को जवाब नहीं देती तो कांग्रेस इसके खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन छेड़ेगी। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते नरेंद्र मोदी की ओर से सहारा ग्रुप से ली राशि के भ्रष्टाचार पर मोदी और सरकार चुप्पी साधे बैठे हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में वीरवार को पत्रकार वार्ता में अंबिका सोनी ने कहा, आठ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी करते हुए अपने ऊपर जिम्मेदारी ली थी कि इससे काला धन पकड़ा जाएगा और आतंकवाद पर नकेल कसेगी। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के दावे पर नोटबंदी पर उन्हें समर्थन दिया था। हालांकि इसके लिए सरकार की आधी-अधूरी तैयारी की कड़ी आलोचना की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद जैसे-जैसे दिन बीतते गए, सरकार की तरफ से कई अधिसूचनाएं जारी हुईं। इससे देश की 125 करोड़ जनता को परेशानी हुई। करीब 125 लोगों की जान चली गई। सत्तापक्ष की ओर से लोकसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया गया। कांग्रेस नोटबंदी पर डिवेट की मांग करती रही।

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार से पांच सवाल पूछे हैं। इनमें नोटबंदी के बाद वापस आए धन में कितना काला धन है। विकास की दर दो फीसदी गिरने पर जवाब दें। बेरोजगारी बढ़ने और कई के रोजगार छिनने पर जवाब दे। आतंकवाद और फर्जी करेंसी पर किस हद तक रोक लगी।

'भाजपा नेताओं की भी हो जांच'

ambika soni met with party worker in jammu
अंबिका सोनी - फोटो : ANI
बसपा के खातों में रुपयों के सवाल पर अंबिका ने कहा भाजपा नेताओं ने आठ नवंबर से पहले के तीन महीनों में कितना पैसा बैंक खातों में जमा करवाया और कितनी जमीन खरीदी, इसकी जांच हो। प्रदेश में भाजपा मंत्रियों पर लगे भ्रष्टाचार व नोटबंदी के बाद करेंसी बदलने के आरोपों की जांच की मांग कांग्रेस कर रही है।

कांग्रेस पंचायत चुनाव के लिए तैयार है। नोटबंदी के मामले को जनता में ले जाने के लिए कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तर्ज पर राज्य से लेकर जिला स्तर पर टीम तैयार करने का फैसला लिया है। इससे पूर्व अंबिका सोनी की मौजूदगी में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें उन्होंने नोटबंदी के खिलाफ अभियान चलाने को कांग्रेस की रणनीति के बारे में नेताओं को जानकारी दी।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर, विधायक दल के नेता नवांग रिगझिन जोरा, पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पीरजादा मोहम्मद सईद, पूर्व सांसद मदन लाल शर्मा, पूर्व मंत्री रमण भल्ला, मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा, डा. मनोहर लाल, विधायक जीएम सरूरी, जुगल किशोर शर्मा , एजाज अहमद खान, मूला राम आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed