फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatraunder threat of terror attacks security tighten

आतंकी हमले की दहशत के साथ अमरनाथ यात्रा जारी

Fri, 25 Jul 2014 09:57 AM IST
Updated Fri, 25 Jul 2014 09:57 AM IST
विज्ञापन
amarnath yatraunder threat of terror attacks security tighten

सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट और संसद में सरकार द्वारा अमरनाथ यात्रा पर आतंकी साया होने की बात स्वीकर करने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। हमले की इनपुट होने के बाद भी भोले बाबा के भक्तों की आस्था लगातार बढ़ रही है।

विज्ञापन


प्रदेश पुलिस के मुखिया डीजीपी के राजेंद्रा ने जहां अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर और पुख्ता इंतजाम करने के लिए निर्देश दिए हैं। वहीं, सीमा और एलओसी पर सेना व बीएसएफ को ज्यादा सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को गृह राज्य मंत्री किरेन रिजूजू ने भी संसद को यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर आतंकी हमले की तैयारी संबंधी खुफिया इनपुट की जानकारी दी है।

बालटाल व पहलगाम तक सुरक्षा बढ़ाई

amarnath yatraunder threat of terror attacks security tighten

खुफिया विभाग ने इस संबंध में पहले ही सतर्क किया था और यात्रा की सुरक्षा ज्यादा कड़ी कर दी थी। खासकर आधार शिविर बालटाल और पहलगाम से बिना परमिट किसी को आगे जाने की इजाजत तक नहीं दी जा रही है।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री द्वारा आतंकी साये की बात स्वीकार करने के बाद जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर से लेकर यात्रा के दोनों आधार शिविर बालटाल व पहलगाम तक सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के पार लांचिंग पैड पर जहां आतंकी संगठन घुसपैठ के लिए डेरा डाले बैठे हैं, वहां भी सेना और सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ा दी गई है, ताकि आतंकियों के इरादे नाकाम किए जा सकें।

आधार शिविरों और लंगरों पर भी सुरक्षा कड़ी

amarnath yatraunder threat of terror attacks security tighten

इसके अलावा आधार शिविरों से आगे यात्रा मार्ग में सेना और सीआरपीएफ के जवानों को भी सतर्क कर दिया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।

जम्मू से श्रीनगर जाने के क्रम में रास्ते में पड़ने वाले आधार शिविरों और लंगरों पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

आईजी ने मचेल यात्रा की सुरक्षा जांची
आईजीपी (जम्मू जोन) राजेश कुमार ने एक अगस्त से शुरू होने वाली मचेल यात्रा की सुरक्षा का जायजा लिया। आईजी ने मचेल माता के दरबार में माथा टेकने के अलावा मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों के साथ यात्रा की तैयारियों पर विचार विमर्श किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed