फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Amarnath Yatra will end today

अमरनाथ यात्रा आज होगी संपन्न, पिछले 13 वर्ष में सबसे कम रही भक्तों की संख्या

Thu, 18 Aug 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 18 Aug 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Amarnath Yatra will end today
बाबा बर्फानी - फोटो : Amar Ujala
श्रावण पूर्णिमा (रक्षाबंधन) पर छड़ी मुबारक के पवित्र गुफा में भगवान अमरेश्वर के हिमलिंग स्वरूप के दर्शन करने के साथ ही वीरवार को अमरनाथ यात्रा संपन्न होगी।
विज्ञापन


बीते 40 दिन से यात्रा पर कश्मीर हिंसा का गहरा प्रभाव पड़ा है। इस साल 2.20 (2, 20399) लाख यात्री ही बाबा बर्फानी के दर्शन करने पहुंचे।

पिछले 13 वर्ष में यह सबसे कम आंकड़ा रहा। इस वर्ष मौसम के बजाय घाटी के खराब हालात ने भक्तों के कदम रोके। बुधवार को 104 भक्तों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए।
विज्ञापन

हिंसा के चलते कई बार रोकी गई यात्रा

Amarnath Yatra will end today
अमरनाथ यात्रा - फोटो : PTI
गत दो जुलाई को पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हुई थी। इस बार घाटी के खराब हालात के कारण कई दिन पहलगाम रूट से यात्रा को बंद रखा गया। सुरक्षा को देखते हुए आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से अधिकांश दिनों में जत्थे को दोपहर बाद छोड़ा गया।

कश्मीर में तनावपूर्ण हालात के चलते अमरनाथ यात्रा को छह बार रोकना पड़ा। यात्रा की शुरुआत के कुछ दिन बाद ही घाटी में हिजबुल कमांडर  बुरहान की मुठभेड़ में मौत के बाद कश्मीर में हालात खराब हो गए थे। इससे पूर्व वर्ष 2007 में 2.96 लाख श्रद्धालु पवित्र गुफा तक पहुंचे थे। जबकि वर्ष 2011 में 45 दिन की यात्रा में आलटाइम रिकार्ड 6.36 लाख यात्रियों ने दर्शन किए थे।

इस बीच, दशनामी अखाड़ा के महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में साधु संतों के साथ छड़ी मुबारक बुधवार को पहलगाम, चंदनबाड़ी, शेषनाग से होती हुई पंचतरणी पहुंची। रक्षाबंधन पर सुबह पवित्र गुफा के दर्शन करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed