फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra track affected Due to rain

बारिश से यात्रा ट्रैक को नुकसान, मौसम साफ होने पर ही आगे बढ़ेंगे यात्री

Fri, 06 Jul 2018 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो,जम्मू Updated Fri, 06 Jul 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
amarnath yatra track affected Due to rain
amarnath yatra
कश्मीर में रुक-रुक कर होने वाली बारिश में हजारों अमरनाथ यात्री बेस कैंपों पर फंसे हुए हैं। बालटाल और पहलगाम में ही 26 हजार यात्री रुके हुए हैं। बारिश और भूस्खलन से बारिश की वजह से दोनों ट्रैक को नुकसान होने के साथ फिसलन बढ़ी है। इससे यात्रियों को आवाजाही में दिक्कतें बढ़ी हैं। बालटाल बेस कैंप में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था 21 हजार है। लेकिन यात्रा ओवरलोड हो जाने से इससे अधिक यात्रियों को ठहराया गया है। इसी तरह पहलगाम रूट पर बने कैंपों में भी जाने और दर्शन कर लौटने वाले यात्रियों की संख्या दो से तीन हजार के करीब है। यात्रा बंद होने से यह यात्री यहां रुके हैं। यात्रियों का कहना है कि जब तक मौसम साफ नहीं होता और रास्ता ठीक नहीं होता, तब तक वह आगे नहीं जाना चाहते हैं
विज्ञापन

 
पंचतरणी में भी फंसे यात्री
दर्शन कर चुके श्रद्धालु भी मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। यह यात्री पंचतरणी में रुके हैं। श्रद्धालु रास्ता साफ होने के  बाद ही आगे बढ़ना चाहते हैं। पंचतरणी के बाद पहलगाम रूट के अलग अलग बेस कैंपों में भी यात्री रुके हुए हैं। श्रद्धालु दर्शन करने के बाद भी तभी वापस लौटना चाहते हैं, जब प्रशासन की तरफ से रास्ता ठीक होने की हरी झंडी मिले।
विज्ञापन

 
प्रबंध से खुश, बस जाने का इंतजार
बालटाल बेस कैंप में एक समय पर 21 हजार यात्रियों के रुकने की व्यवस्था है। यहां 23 हजार यात्री रुके हुए हैं। रुके हुए कुछ यात्रियों का कहना है कि रुकने की कोई परेशानी नहीं है। बस मौसम ठीक हो जाए तो वह लोग आगे बढ़ें। बालटाल रूट पर बरारीमार्ग और रेलपतरी के बीच मंगलवार की देर शाम बारिश होने से भूस्खलन हो गया था। इस वजह से काफी मलबा ट्रैक पर आ गया। इसे दो दिन से ठीक किया जा रहा है। श्राइन बोर्ड और पीडब्लयूडी के लोग डटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रशासन से कोई शिकायत नहीं
पहलगाम बेस कैंप में मौजूद लोगों का कहना है कि आगे की बारिश की वजह से तीन यात्रियों की मौत हो चुकी है। प्रशासन उनको क्यों जानबूझ कर भेजेगा। न तो वह उनकी जान जोखिम में डालना चाहते हैं,  न ही हम अपनी जान जोखिम में डालेंगे। जब तक मौसम साफ नहीं हो जाता और ट्रैक से फिसलन कम नहीं हो जाती। तब तक आगे नहीं बढ़ सकते। पंचतरनी में भी कई यात्री रुके हुए हैं। जो रास्ता साफ होने का इंतजार कर रहे हैं।
 
बारिश ने बिगाड़ी हालत
पहलगाम और बालटाल रूट पर रुक-रुक होने वाली बारिश की वजह से ट्रैक को नुकसान पहुंचा है। पहले से ही यह रास्ते पत्थर और मिट्टी के बने हैं। ऐसे में बारिश की वजह से इनकी हालत खराब हुई है। रास्तों पर फिसलन हो चुकी है। जो बारिश बंद होने पर कम होगी।

 
आज शुरू हो सकती है यात्रा
पहलगाम और बालटाल दोनों ही जगहों पर वीरवार को सुबह बारिश हुई। हालांकि दोपहर बाद बारिश रुकी। शुक्रवार को उम्मीद जताई जा रही है कि मौसम साफ होगा। मौसम साफ होने पर ही यात्रियों को आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed