फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra : Terrorist attacks could not dampen enthusiasm of Baba Bafarni pilgrims

Amarnath Yatra : आतंकी हमले भी नहीं डिगा पाए बाबा बफार्नी के भक्तों का उत्साह, 24 हजार ने किए दर्शन

Wed, 10 Jul 2024 12:43 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 10 Jul 2024 12:43 PM IST
सार

आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 213 छोटे-बड़े वाहनों में 5433 तीर्थयात्री कश्मीर के लिए रवाना हुए। अभी तक भक्तजनों का मौसम ने साथ दिया है। बीते एक दिन को छोड़कर यात्रा नियमित रूप से जारी है।

विज्ञापन
Amarnath Yatra : Terrorist attacks could not dampen enthusiasm of Baba Bafarni pilgrims
अमरनाथ यात्रा 2024 - फोटो : एजेंसी

विस्तार

जम्मू संभाग में आतंकी हमले भी शिव भक्तों का उत्साह कम नहीं कर पाए हैं। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए देशभर से हजारों श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं। मौसम साफ रहने से पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से यात्रा जारी है। इस बीच मंगलवार को 24000 श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी दी। अब तक 2,29,760 श्रद्धालु पवित्र गुफा में हिमलिंग के दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन


 

Amarnath Yatra : Terrorist attacks could not dampen enthusiasm of Baba Bafarni pilgrims
अमरनाथ यात्रा 2024 - फोटो : एजेंसी

आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 213 छोटे-बड़े वाहनों में 5433 तीर्थयात्री कश्मीर के लिए रवाना हुए। अभी तक भक्तजनों का मौसम ने साथ दिया है। बीते एक दिन को छोड़कर यात्रा नियमित रूप से जारी है। आधार शिविर भगवती नगर (जम्मू) से बालटाल रूट के लिए 89 वाहनों में 1971 यात्री कश्मीर के लिए गए। इनमें 1412 पुरुष, 546 महिलाएं, एक बच्चा, एक साध्वी और 11 साधु शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Amarnath Yatra : Terrorist attacks could not dampen enthusiasm of Baba Bafarni pilgrims
अमरनाथ यात्रा 2024 - फोटो : एजेंसी

इसी तरह पहलगाम रूट के लिए 2791 पुरुष, 571 महिलाएं, 17 बच्चे, 72 साधु और 11 साध्वियों के साथ 124 वाहनों में कुल 3462 श्रद्धालु गए। आधार शिविर भगवती नगर से निरंतर 5 से 6 हजार श्रद्धालु जत्थे के साथ रवाना हो रहे हैं। जम्मू में निर्धारित तत्काल पंजीकरण और टोकन केंद्रों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना जारी है।

विज्ञापन

Amarnath Yatra : Terrorist attacks could not dampen enthusiasm of Baba Bafarni pilgrims
अमरनाथ यात्रा 2024 - फोटो : एजेंसी
बाबा के दरबार में जल्द जाने के उत्सुक भक्तजन लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। पवित्र गुफा में रोजाना 20 हजार से अधिक पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्धारित कट आफ टाइमिंग के तहत ही वाहनों को बेस कैंपों की ओर रवाना किया जा रहा है।

Amarnath Yatra : Terrorist attacks could not dampen enthusiasm of Baba Bafarni pilgrims
अमरनाथ यात्रा 2024 - फोटो : अभिषेक बड़ू

29 जून से शूरू हुई अमरनाथ यात्रा इस बार 19 अगस्त तक जारी रहेगी। पिछली बार साढ़े चार लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन किए थे। इस बार ये आंकड़ा टूट सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed