{"_id":"57813fdb4f1c1b4b507fa06b","slug":"amarnath-yatra-temporarily-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में हालात खराब, बिना दर्शन के लौटने लगे अमरनाथ यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में हालात खराब, बिना दर्शन के लौटने लगे अमरनाथ यात्री
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 10 Jul 2016 01:31 PM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी बुरहान की मौत के बाद घाटी में बिगड़े हालात का असर अमरनाथ यात्रा पर पड़ने लगा है। यात्रा को रोके जाने पर पंजीकरण करवाने के बावजूद यात्री लौटने लगे हैं।
यात्रियों का कहना है कि हालात कब सुधरेंगे कोई पता नहीं है और जम्मू में उनके रुकने के लिए उचित व्यवस्था नहीं है। घाटी में खराब हालात के बाद रेलवे स्टेशन जम्मू पर यात्रियों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। फैजाबाद से 15 अमरनाथ यात्रियों का दल सात जुलाई को जम्मू पहुंचा था।
पंजीकरण करवाने के बाद 11 जुलाई को दर्शन करने की तारीख मिली। नौ जुलाई को इनको अमरनाथ के लिए रवाना होना था, लेकिन घाटी में हालात खराब होने के कारण किसी को भी आगे नहीं बढ़ने दिया गया। सभी ने निर्णय लिया कि बिना दर्शन के ही लौट जाएंगे।
विज्ञापन
चंद्र कुमार कौशल, विनोद कुमार, राममिलन पाल, संजय ने बताया कि इस बार पंजीकरण को लेकर अव्यवस्था है। पहले जिस दिन यात्री जम्मू पहुंचता था, उसको उसी दिन पंजीकरण करके अमरनाथ के लिए रवाना कर दिया जाता था। इस बार पंजीकरण के लिए इतनी लंबी तारीख मिल रही है कि समझ ही नहीं आता है कि आगे क्या किया जाए।