फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra suspended from today, more than 4.10 lakh devotees have visited

Jammu News: अमरनाथ यात्रा आज से स्थगित, 4.10 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

विज्ञापन
Amarnath Yatra suspended from today, more than 4.10 lakh devotees have visited
श्रीनगर। अमरनाथ यात्रा रविवार से स्थगित कर दी गई। भारी बारिश के चलते यात्रा तीर्थ यात्रा के पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों को क्षति पहुंची है। इसकी मरम्मत एवं रखरखाव के मद्देनजर यात्रा को स्थगित किया गया है।
विज्ञापन

कश्मीर के मंडलायुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने कहा कि दोनों मार्गों पर महत्वपूर्ण मरम्मत आवश्यक है। रविवार से ट्रैक पर कर्मियों और मशीनों की निरंतर तैनाती के कारण हम यात्रा को फिर से शुरू नहीं कर पाएंगे इसलिए तीन अगस्त से दोनों मार्गों से यात्रा स्थगित रहेगी। इस दाैरान आम श्रद्धालु यात्रा पर नहीं जा सकेंगे। हालांकि, अमरनाथ यात्रा की पवित्र छड़ी मुबारक पवित्र गुफा के लिए जाएगा और वहां पूजन होगा।
विज्ञापन

बता दें कि इस बार 4.10 लाख श्रद्धालु पवित्र गुफा में बाबा अमरनाथ के दर्शन कर चुके हैं। तीर्थयात्रा तीन जुलाई को शुरू हुई थी और यह नौ अगस्त को रक्षाबंधन के दिन छड़ी मुबारक के दर्शन व पूजन के साथ संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed