{"_id":"56bbbbe4ed720dd31b6ec6f1ebc147a0","slug":"amarnath-yatra-suspended-for-second-day-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी जम्मू से नहीं गया श्रद्धालुओं का जत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी जम्मू से नहीं गया श्रद्धालुओं का जत्था
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 09 Aug 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर के खैरी क्षेत्र में हाईवे बंद होने से रविवार को दूसरे दिन भी जम्मू आधार शिविर भगवती नगर से अमरनाथ श्रद्धालुओं का जत्था नहीं भेजा गया। हालांकि, पारंपरिक पहलगाम और बालटाल रूट से 1548 शिव भक्तों ने बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा के दर्शन किए।
विज्ञापन
इसके साथ ही दर्शन करने वालों अब तक का आंकड़ा 339954 तक पहुंच गया है। शनिवार देर रात से रविवार दोपहर तक हाईवे के बारह घंटे बंद रहने से मचैल माता की यात्रा के लिए गए यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
जम्मू आधार शिविर से सुबह दस बजे अमरनाथ यात्रियों के जत्थे को रवाना किया गया, लेकिन खैरी में हाईवे साफ न होने से थोड़ी दूर जाकर जत्थे को वापस आधार शिविर लाया गया। लगातार दूसरे दिन भी जत्थे के रवाना न होने से यात्रियों में मायूसी है।
विज्ञापन
राजस्थान से आए शिव भक्त बबलू दत्त ने कहा कि यात्रा के दौरान ऐसी परिस्थितियों में उचित वैकल्पिक व्यवस्थाएं होनी चाहिए, जिससे यात्रियों को परेशानी न हो। दो दिन से जत्था न जाने के कारण खुद का सारा शेड्यूल बदलना पड़ रहा है।
एक अन्य श्रद्धालु रामेश्वर दत्त ने कहा कि वह पिछले कई सालों से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आ रहे हैं। हर साल बरसात के दौरान हाईवे पर मार पड़ती रही है। लेकिन वैकल्पिक इंतजाम पर कुछ खास नहीं हो पाया है।
हालांकि, दोपहर बाद हाईवे खुलने से निजी वाहनों में श्रद्धालु बाबा के दरबार के लिए रवाना हुए। पवित्र शिवलिंग के लुप्त होने के बाद यात्रियों की संख्या में लगातार गिरावट आई है।
साधु संतों को भी एक दिन छोड़कर अगले दिन जत्थे में शामिल किया जा रहा है। यात्रा कम होने से लंगर कमेटियों ने भी लगभग लंगर समेट लिए हैं। 29 अगस्त रक्षाबंधन तक अमरनाथ यात्रा जारी रहेगी।