{"_id":"5955e6464f1c1b22518b493d","slug":"amarnath-yatra-stopped-due-to-land-slide-in-ramban","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा: जम्मू से तीसरा जत्था स्थगित, हाईवे पर सैकड़ों यात्री रोके गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा: जम्मू से तीसरा जत्था स्थगित, हाईवे पर सैकड़ों यात्री रोके गए
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Fri, 30 Jun 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
AMARNATH YATRA 2017
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कश्मीर के हिमालय पर्वतों में स्थापित बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा के पास ट्रैक पर शुक्रवार सुबह भारी बारिश से कुछ घंटे रोकी गई अमरनाथ यात्रा को दोपहर बाद बहाल कर दिया गया। इससे हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार के लिए प्रस्थान किया।
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के कई हिस्सों में भूस्खलन से सुबह कुछ घंटे हाईवे बंद रहने के कारण आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से जाने वाले यात्रियों के तीसरे जत्थे को स्थगित कर दिया गया। हाईवे पर निजी वाहनों में जा रहे सैकड़ों अमरनाथ यात्रियों को रोका गया है। उन्हें यात्री शिविरों में पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
पवित्र गुफा के पास समुद्र तल से 3880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ यात्रा ट्रैक पर शुक्रवार सुबह भारी बारिश हुई। इससे ट्रैक पर दोनों तरफ सैकड़ों यात्री फंस गए। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा को कुछ घंटे के लिए रोका गया।
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधमपुर और रामबन के हिस्से में भूस्खलन से हाईवे को बंद करना पड़ा। जिसे दोपहर एक बजे तक बहाल किया गया, लेकिन यात्रियों को आगे जाने की इजाजत नहीं दी गई। आधार शिविर जम्मू में दो हजार से अधिक यात्री फंसे हुए हैं।