अमरनाथ यात्रा: छह जगहों पर होगा ऑन स्पॉट पंजीकरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री अमरनाथ यात्रा में
पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को पंजीकरण की जिम्मेदारी दी गई है। श्रीनगर के नोगाम टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर, जम्मू के राम मंदिर, गीता भवन, जम्मू हट, वैष्णवी धाम और सरस्वती धाम में ऑन स्पॉट पंजीकरण किया जाएगा।
श्रीनगर में निदेशक पर्यटन विभाग कार्यालय, जम्मू हट में पर्यटन विभाग और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, गीता भवन, राम मंदिर, पुरानी मंडी में जिला प्रशासन, वैष्णवी और सरस्वती धाम में माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का स्टाफ पंजीकरण करेगा।
हर दिन के लिए अलग रंग की पर्ची
पंजीकरण दोनों मार्गों पर जरूरी संख्या
के आधार पर होगा। हर दिन के लिए अलग रंग की पर्ची इस्तेमाल की जाएगी।
पहलगाम रूट के लिए सोमवार को (हलका नीला) लैवेंडर, मंगलवार को (हलका
गुलाबी) पिंक लेस, बुधवार का (मुल्तानी मिट्टी जैसा) वेज, वीरवार को भगवा
(पीच), शुक्रवार को (हलका पीला, नींबू जैसा) लेमन चिफरान, शनिवार को ब्लू
और रविवार को (हरा) हनीड्यू रंग की पर्ची इस्तेमाल की जाएगी।
बालटाल रूट से
सोमवार को लेमन चिफरान, मंगलवार को ब्लू, बुधवार को हनीड्यू, वीरवार को
लैवेंडर, शुक्रवार को पिंक लेस, शनिवार को वेज और रविवार को पीच रंग की
पर्ची इस्तेमाल होगी। राम मंदिर, गीता भवन और पुरानी मंडी में सिर्फ साधुओं
का पंजीकरण होगा। साधुओं की पहचान करना और अन्य औपचारिकताएं पूरी करना
जिला प्रशासन की जिम्मेदारी होगी।