{"_id":"578ccbb74f1c1b624fc4ba56","slug":"amarnath-yatra-resumes-from-pahalgam-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच 1786 यात्रियों का जत्था पहलगाम, बालटाल रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच 1786 यात्रियों का जत्था पहलगाम, बालटाल रवाना
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 18 Jul 2016 06:00 PM IST
विज्ञापन
amarnath yatra
- फोटो : PTI
जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास से सोमवार को कड़ी सुरक्षा में 1786 अमरनाथ यात्रियों का जत्था पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ। यात्री निवास में सुबह पहले आठ बजे के करीब यात्रियों को बसों में बैठने को कहा गया, लेकिन कुछ समय बाद उन्हें कहा गया कि फिलहाल कुछ देर और इंतजार करें।
विज्ञापन
इसके बाद दोपहर 12 बजे श्रद्धालुओं को फिर सूचना दी गई कि यात्रा टिकट लेकर बसों में बैठे। इसके बाद 53 वाहनों में श्रद्धालुओं का जत्था पहलगाम और बालटाल के लिए दोपहर 12:30 बजे से रवाना होना शुरू हुआ। आपको बताते चलें कि हिंसा के बीच कई दिनों तक बंद रहे पहलगाम रुट को भी खोल दिया गया है।
विज्ञापन
32 वाहन पहलगाम और 21 वाहनों में श्रद्धालु बालटाल के लिए रवाना हुए। इनमें 1388 पुरुष, 347 महिलाएं, एक किन्नर, 45 पुरुष साधु और 5 महिला साधु शामिल थे। बीते कुछ दिनों से सुरक्षा कारणों से आधार शिविर जम्मू से दोपहर को ही जत्था रवाना किया जा रहा है।
विज्ञापन