एक दिन के ब्रेक के बाद फिर अमरनाथ यात्रा शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिन की ब्रेक के बाद सोमवार को फिर अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई। हालांकि रात से ही बारिश जारी रही, लेकिन सुबह भक्तों को रवाना किया गया। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले रविवार को बारिश और फिसलन को देखते हुए यात्रा रोक दी गई थी।
यात्रा के 12वें दिन 18,350 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा पहुंच बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इस तरह दर्शन करने वाले श्रद्धालुओँ का आंकड़ा डेढ़ लाख पर कर 1,67,451 पहुंच गया है।
मुगल रोड से अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है। सोमवार को अमरनाथ यात्रा से लौटे 80 वाहनों को मुगल रोड से जम्मू के लिए रवाना कर दिया गया। दिन में करीब तीन बजे के बाद यात्री वाहनों का जम्मू के लिए जाने का सिलसिला शुरू हो गया था।
यात्रा के चलते सेना-पुलिस और अन्य सुरक्षा बल चौकस हैं, तो दूसरी तरफ जिला स्वास्थ्य विभाग भी हाई अलर्ट पर है। उधर, जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे पर पस्सियां गिरने से दूसरे दिन भी जम्मू से जत्था रवाना नहीं किया जा सका।
यात्रियों को ठहराने की जगह कम पड़ी
हालांकि सुबह 11 बजे रामबन के पास पस्सियां हटाकर मार्ग कुछ हद तक साफ किया गया। इसके बाद राह में फंसे श्रद्धालुओं और वाहनों को पहले निकाला गया।
लगातार दो दिनों से जम्मू में रुके यात्रियों की वजह से जम्मूयात्री निवास हाउस फुल हो चुका है और प्रशासन की ओर से कई जगह पर अस्थायी व्यवस्था के बावजूद यात्रियों को ठहरने की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जम्मू में आधार शिविर भगवती नगर से जत्था रवाना न होने से सोमवार को किसी नए यात्री को भीतर आने की इजाजत नहीं दी गई। शिविर में पहले ही क्षमता (1500) के मुकाबले 1585 के करीब यात्री ठहरे हुए है।
प्रशासन की ओर से भगवती नगर स्थित आसा राम बापू आश्रम में भी यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की हुई है। इसके अलावा यात्रियों को ठहरने के लिए जगह कम पड़ रही है।
कई यात्री ठहरने के स्थल के लिए शहर में इधर उधर घूमते रहे। निजी होटलों में भी उन्हें यात्रियों को ठहरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।