फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra; Registration of 2541 Pilgrims

Jammu News: 2541 भक्तों का हुआ पंजीकरण, 2218 को दिए टोकन

विज्ञापन
Amarnath Yatra; Registration of 2541 Pilgrims
- अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों में उत्साह, शहर में हर तरफ गूंज रहे हर-हर महादेव के जयकारे
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर शहर में चारों तरफ हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं। सरस्वती धाम में टोकन पाने के लिए श्रद्धालु रात को ही बारिश के बावजूद कतारों में बैठ जाते हैं। भक्तों का कहना है कि समय बर्बाद न हो और जल्द टोकन मिल जाए, इसलिए वे होटल में कमरा भी नहीं ले रहे।

जम्मू के पांच पंजीकरण केंद्रों में वीरवार को 2541 भक्तों का पंजीकरण हुआ जबकि 2218 टोकन वितरण किए गए। पांच जुलाई के लिए 618 टोकन दिए गए हैं। इसमें पहलगाम मार्ग से यात्रा करने वालों को 150 और बालटाल के लिए 468 टोकन दिए गए। छह जुलाई के पहलगाम मार्ग के लिए 800 टोकन और बालटाल के लिए 800 टोकन दिए गए हैं। आम जनता के लिए तीन पंजीकरण केंद्र बनाए गए हैं। वैष्णवी धाम में कुल 933 पंजीकरण हुए। इसमें 645 पुरुषों और 288 महिलाओं का पंजीकरण हुआ। महाजन हाल में कुल 607 टोकन दिए गए। इसमें 456 पुरुषों और 151 महिलाओं का पंजीकरण किया गया। पंचायत भवन में 726 भक्तों ने पंजीकरण करवाया। इसमें 477 पुरुष और 249 महिलाओं को पंजीकृत किया गया। वहीं साधुओं के लिए गीता भवन में 76 साधुओं तथा एक साध्वी का पंजीकरण हुआ। श्री राम मंदिर में 179 साधुओं का और 19 साध्वी का पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed