फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra: Record number of devotees expected to reach Baba Barfani's shrine online helicopter registrat

Amarnath Yatra: बाबा बर्फानी के दर पर रिकॉर्ड श्रद्धालुओं के पहुंचने की आशा, ऑनलाइन हेलिकॉप्टर पंजीकरण जल्द

Sun, 02 Jun 2024 04:41 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 02 Jun 2024 04:41 PM IST
सार

श्राइन बोर्ड के अनुसार, जून के पहले सप्ताह में हेलिकॉप्टर के लिए ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू कर दी जाएगी। इस बार हेलिकॉप्टर सेवा के लिए संबंधित एजेंसी और दरों पर फाइनल नहीं हो पाने से बुकिंग शुरू करने में देरी हुई है।

विज्ञापन
Amarnath Yatra: Record number of devotees expected to reach Baba Barfani's shrine online helicopter registrat
अमरनाथ यात्रा (फाइल) - फोटो : एजेंसी

विस्तार

अमरनाथ यात्रा के लिए बाबा बर्फानी के भक्तों में भारी उत्साह है। पिछले डेढ़ माह में साढ़े तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालु अग्रिम यात्री पंजीकरण करवा चुके हैं। हर साल लगभग एक लाख श्रद्धालु ऑनस्पॉट पंजीकरण करवाते हैं। 

विज्ञापन


हेलिकॉप्टर ऑनलाइन बुकिंग में भी अलग से पंजीकरण होता है। इस बार रिकॉर्ड यात्रा की उम्मीद जताई जा रही है। लोकसभा चुनाव के बाद अब प्रदेश प्रशासन अमरनाथ यात्रा की तैयारियों पर जोर देगा। 29 जून से शुरू हो रही यात्रा इस बार 52 दिन की होगी।
विज्ञापन


श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023 में 4.45 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। अब तक के आंकड़ों में 2011 में सबसे अधिक ऑलटाइम 6.36 श्रद्धालु पवित्र गुफा तक पहुंचे हैं, जबकि 2012 में भी 6.20 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इसके बाद अभी तक इतना आंकड़ा नहीं हो पाया है। इस बार पंजीकरण को लेकर श्रद्धालुओं के उत्साह को देखते हुए भक्तों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेलिकॉप्टर ऑनलाइन पंजीकरण जल्द

श्राइन बोर्ड के अनुसार, जून के पहले सप्ताह में हेलिकॉप्टर के लिए ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू कर दी जाएगी। इस बार हेलिकॉप्टर सेवा के लिए संबंधित एजेंसी और दरों पर फाइनल नहीं हो पाने से बुकिंग शुरू करने में देरी हुई है। पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक पर यात्रा संबंधी तैयारियां की जा रही हैं। जून के मध्य तक देशभर से 120 से अधिक लंगर वाले पहुंचना शुरू हो जाएंगे। ये अधिकांश लंगर बालटाल और पहलगाम रूट पर लगेंगे। यात्रा ट्रैक से बर्फ हटाने सहित अन्य काम जारी हैं।

खराब मौसम में यात्रियों को ठहराने के पुख्ता प्रबंध

बालटाल और पहलगाम रूटों से दैनिक आधार पर 10-10 हजार श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा के लिए भेजा जाता है। बोर्ड के अनुसार, इस बार यात्रा के दौरान किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए उचित प्रबंध किए जाएंगे। यात्रा की शुरुआत से पवित्र गुफा से बाबा अमरनाथ की आरती का सुबह और शाम को सीधा प्रसारण किया जाएगा। खराब मौसम या अन्य आपदा के दौरान यात्रा रुकने की स्थिति में जम्मू, रामबन और श्रीनगर में पर्याप्त संख्या में यात्रियों को ठहराने के लिए उचित प्रबंध किए जा रहे हैं। इसके लिए यात्री निवासों का विस्तार किया जा रहा है। श्रीनगर के यात्री निवास पर काम तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed