फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra reached 2,72,004 in 21 days

इक्कीस दिन में ही अमरनाथ यात्रा का आंकड़ा 2,72,004 पहुंचा 

Mon, 22 Jul 2019 12:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 22 Jul 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Amarnath Yatra reached 2,72,004 in 21 days
amarnath yatra 2019 - फोटो : अमर उजाला

इस साल अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं के उत्साह को देखते हुए पिछले कई साल के रिकार्ड टूट सकते हैं। रविवार को 12,115 श्रद्धालुओं के बाबा बर्फानी के दर्शन करने के साथ ही 2017 में यात्रा में कुल 2,60,003 का आंकड़ा इस वर्ष की यात्रा ने केवल 21 दिन में ही पूरा कर लिया है। सोमवार को यात्रा 2018 के 285006 यात्रियों के आंकड़े को भी पार कर सकती है। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 2018 में कुल 285006 श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा पर आए थे, जबकि 2017 में 260003, 2016 में 320490 और 2015 में 352771 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। इस साल 15 अगस्त 2019 तक यात्रा चलनी है। ऐसे में यात्रा नया रिकार्ड बना सकती है। 
विज्ञापन


वहीं, बम-बम भोले के जयघोष लगाते हुए रविवार को जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से 156 छोटे बड़े वाहनों में कड़ी सुरक्षा के बीच 4158 अमरनाथ यात्री पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुए। जत्थे में शामिल शिवभक्तों में 2742 पुरुष, 1137 महिलाएं, 19 बच्चे और 260 साधु शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवती नगर आधार शिविर में रोजाना देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। कई साल के बाद अमरनाथ यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed