फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra, preparations, yatri niwas

Jammu News: बाबा बर्फानी के भक्तों के स्वागत में सजने लगे मंदिर और विश्राम घर

विज्ञापन
amarnath yatra, preparations, yatri niwas
जम्मू। अमरनाथ यात्रा को लेकर शहर के मंदिरों और विश्राम घरों में तैयारियां तेज हो गई हैं। भगवती नगर यात्री निवास में साफ-सफाई, मरम्मत और रंग-रोगन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। प्रशासन और पर्यटन विभाग बाबा बर्फानी के भक्तों के स्वागत को लेकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है।
विज्ञापन

यात्री निवास प्रभारी उर्वशी कौल का कहना है कि करीब 30 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है, बाकी बचे कार्यों को आठ जून से पहले पूरा करने का लक्ष्य है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कमरे, हॉल, हैंगर, लंगर, पार्किंग, पेयजल, सिम कार्ड, मेडिकल सहायता व पंजीकरण काउंटर सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इसके अलावा सांस्कृतिक गतिविधियों की भी तैयारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। यात्री निवास परिसर में सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन


वातानुकुलित होंगे कमरे, दो जर्मन हैंगर लगेंगे
भगवती नगर यात्री निवास में 14 वातानुकुलित कमरे और दो बड़े हॉल की सुविधा मिलेगी। प्रशासन का कहना है कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए व्यवस्था की गई है ताकि यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित ठहराव मिल सके। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए तवी रिवर फ्रंट पर यात्री निवास में दो जर्मन हैंगर लगाए जाएंगे। इनमें यात्रियों के ठहरने और आराम की अस्थायी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी कंपनियों के सिम मिलेंगे
श्रद्धालुओं को संचार सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यात्री निवास परिसर में सभी कंपनियों के सिम कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रशासन का मानना है कि इससे देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को संपर्क बनाए रखने में सुविधा मिलेगी। यात्री निवास व आशाराम बापू आश्रम के पार्किंग स्थलों के भीतर जर्जर सड़कों पर ब्लैकटॉपिंग कार्य कराया जाएगा। इससे वाहनों की आवाजाही सुचारु रहेगी और श्रद्धालुओं को धूल व खराब रास्तों की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।


रोज शाम पांच बजे योग
स्वास्थ्य और मानसिक शांति को ध्यान में रखते हुए यात्रा अवधि के दौरान आयुर्वेदिक संस्थान की ओर से प्रतिदिन शाम पांच बजे योग अभ्यास सत्र आयोजित किया जाएगा। इससे यात्रियों को लंबी यात्रा के दौरान तनाव कम करने और ऊर्जा बनाए रखने में मदद मिलेगी। मनोरंजन के लिए प्रतिदिन शाम छह से सात बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें स्थानीय संस्कृति, भजन और धार्मिक प्रस्तुतियों के जरिये यात्रियों को आध्यात्मिक माहौल उपलब्ध कराया जाएगा। भगवती नगर यात्री निवास में 10 और बाहर आठ स्थानों पर लंगर लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed