फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra, ngo system, union

Jammu News: अमरनाथ यात्रा के बीच सफाई व्यवस्था ठप होने के आसार, एनजीओ सिस्टम के खिलाफ कर्मचारी यूनियनों का मोर्चा

विज्ञापन
amarnath yatra, ngo system, union
जम्मू। अमरनाथ यात्रा शुरू होने में कुछ दिन ही शेष हैं। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ने लगी हैं। नगर निगम की ओर से लागू किए गए एनजीओ सिस्टम के खिलाफ जम्मू संभाग की विभिन्न कर्मचारी यूनियन मैदान में उतर आई हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि नई व्यवस्था से अधिकार प्रभावित हो रहे हैं और सफाई तंत्र कमजोर पड़ रहा है।
विज्ञापन

यूनियन ने लंबित मांगों के साथ-साथ एनजीओ आधारित सफाई व्यवस्था को समाप्त करने की मांग की है। अध्यक्ष रिंकू गिल ने कहा कि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, जिसके चलते आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। यदि सरकार और निगम प्रशासन जल्द हस्तक्षेप नहीं किया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

संगठनों के विरोध ने निगम प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। देश-विदेश से अमरनाथ यात्रा में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए शहर प्रवेश द्वार की भूमिका निभाता है। कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, यात्री निवास, लंगर स्थलों व अन्य प्रमुख बाजारों में सफाई व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। निगम प्रशासन हालात सामान्य बनाने की कोशिश में जुटा है। अधिकारियों का कहना है कि यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
किसी के हित में नहीं हड़ताल : आयुक्त
नगर निगम आयुक्त डॉ. देवांश यादव ने विभिन्न वार्डों का दौरा कर सफाई कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने कर्मचारियों से प्रस्तावित हड़ताल पर पुनर्विचार करने की अपील करते हुए कहा कि समस्याओं का समाधान संवाद से निकाला जाना चाहिए। भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों की जायज मांगों को सरकार और प्रशासन के समक्ष उचित माध्यम से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed