फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra latest news in hindi, no mass worship in chhari Mubarak Yatra

छड़ी मुबारक यात्रा में नहीं होगा सामूहिक पूजन, पवित्र गुफा तक हेलीकॉप्टर से छड़ी ले जाने की तैयारी

Sat, 18 Jul 2020 12:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 18 Jul 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
amarnath yatra latest news in hindi, no mass worship in chhari Mubarak Yatra
छड़ी मुबारक - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

कश्मीर में कोरोना संक्रमण के प्रसार से बिगड़े हालात के कारण इस साल छड़ी मुबारक में श्रीनगर में विभिन्न मंदिरों में सामूहिक पूजन नहीं होगा। संभवतः तीन अगस्त को बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए छड़ी मुबारक को श्रीनगर से हेलीकॉप्टर से ही पवित्र गुफा तक ले जाया जाएगा।

विज्ञापन


इसमें सीमित संत ही शामिल होंगे, क्योंकि पारंपरिक पहलगाम ट्रैक को इस साल कोविड संकट के चलते क्लीयर नहीं किया गया है। छड़ी मुबारक 20 जुलाई से शुरू हो रही है। अमरनाथ यात्रा को लेकर संशय बरकरार है। प्रशासनिक स्तर पर यात्रा को 21 जुलाई को शुरू करना प्रस्तावित है। लेकिन अभी तक यात्रा की तिथि घोषित नहीं की गई है।
विज्ञापन


छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ के महंत दीपेंद्र गिरी ने बताया कि श्रीनगर में कोरोना संकट के कारण दोबारा लॉकडाउन लगाना पड़ा है। धार्मिक स्थलों में सामूहिक गतिविधियां बंद हैं, जिससे छड़ी मुबारक की सामूहिक पूजा करना संभव नहीं है। वैसे धार्मिक स्थलों में दैनिक गतिविधियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक स्तर पर उन्हें अभी छड़ी मुबारक को लेकर फाइनल शेड्यूल नहीं दिया गया है। इसमें अगले एक दो दिन में दोबारा बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट में इंसानी जानों को बचाने के लिए सभी एहतियात बरतना जरूरी है।

यह भी पढ़ेंः जब राजनाथ से बोला जवान- जय हिंद साहब, मैं आईटीबीपी से, सुनते ही सिंह को याद आई वो रात

शंकराचार्य मंदिर से निकलेगी छड़ी मुबारक

तय शेड्यूल के मुताबिक 20 जुलाई को छड़ी मुबारक को ऐतिहासिक शंकराचार्य मंदिर से निकाला जाना है, जो 21 को शारिका भवानी मंदिर में अनुष्ठान करेगी। 23 जुलाई को श्री अमरेश्वर मंदिर श्रीनगर में छड़ी स्थापना के बाद 25 जुलाई को नागपंचमी पर दशनामी अखाड़ा, श्रीनगर में छड़ी पूजन किया जाना है।

इसके बाद 3 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा पर छड़ी मुबारक को पवित्र हिमलिंग के दर्शन करने हैं। दर्शन से पहले छड़ी मुबारक को श्रीनगर के सभी ऐतिहासिक मंदिरों का भ्रमण करना है, लेकिन मौजूदा कोरोना संकट के चलते ऐसा संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed