फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra latest news in hindi, Government should allow taxi on start of Amarnath Yatra said taxi drivers

जम्मू-कश्मीर में टैक्सी चालकों की मांग- अमरनाथ यात्रा शुरू होने पर संचालन की अनुमति दे सरकार

Mon, 13 Jul 2020 03:10 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 13 Jul 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
Amarnath Yatra latest news in hindi, Government should allow taxi on start of Amarnath Yatra said taxi drivers
अमरनाथ यात्रा, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अमरनाथ यात्रा को लेकर प्रदेश भर में तैयारियां जोरों पर हैं। हालांकि, सरकार की ओर से यात्रा को लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं की गई है। अमरनाथ यात्रा शुरू होने पर टैक्सी चालकों ने सरकार से उन्हें भी परिचालन की इजाजत देने की मांग की है। प्रदेश में जेकेएसआरटीसी को छोड़कर अन्य निजी ट्रांसपोर्टरों को अंतर जिला और संभागीय के परिचालन की इजाजत नहीं है।

विज्ञापन


 इसके कारण टैक्सी चालकों का कामकाज पिछले तीन महीनों से ठप पड़ा है। अमरनाथ यात्रा टैक्सी चालकों के लिए रोजगार का एक बड़ा अवसर होता है। यात्रा के साथ प्रतिदिन बीस से तीस टैक्सी जाती हैं। कोरोना वायरस के कारण इस बार टैक्सी चालकों को कारोबार की कम उम्मीद है। 
विज्ञापन


जम्मू प्रोविंस टूरिस्ट टैक्सी ऑपरेटर फेडरेशन के अध्यक्ष अंचल सिंह मन्हास ने कहा कि अगर अमरनाथ यात्रा शुरू होती है तो सरकार को हमें भी परिचालन की अनुमित देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अंतर राज्य और संभागीय मार्गों पर चलने की अनुमित न मिलने के कारण टैक्सी चालकों का कामकाज लंबे समय से ठप पड़ा है। ऐसे में सरकार को अमरनाथ यात्रा में टैक्सी परिचालन की अनुमित देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः पर्यटकों के लिए कल से खुलेंगे जम्मू-कश्मीर के द्वार, बेहद खूबसूरत हैं घाटी के ये स्थान

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed