{"_id":"69ee7f3ea9d8a3f41e026888","slug":"amarnath-yatra-jammu-news-c-10-lko1027-897837-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अमरनाथ यात्रा से पहले शहर में तैयार होगा टूरिस्ट सर्किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अमरनाथ यात्रा से पहले शहर में तैयार होगा टूरिस्ट सर्किट
विज्ञापन
- प्रमुख बाजारों, मंदिरों-पार्कों और दर्शनीय स्थलों के लिए चलेंगी बसें
- ठहराव स्थलों की क्षमता नौ हजार से बढ़ाकर 15 हजार करने का प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए जम्मू पहुंचने वाले भोले के भक्तों की सुविधा और उनके लिए जम्मू का टूर यादगार बनाने में जिला प्रशासन और नगर निगम जुट गया है। तैयार कार्ययोजना के मुताबिक जम्मू में एक आकर्षक टूरिस्ट सर्किट तैयार किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को शहर के प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक और दर्शनीय स्थलों से जोड़ना है।
प्रस्तावित टूरिस्ट सर्किट के तहत शहर के प्रमुख बाजारों, मंदिरों, पार्कों और दर्शनीय स्थलों के लिए विशेष बस सेवा शुरू की जाएगी। इससे यात्रियों को जम्मू शहर के विभिन्न आकर्षणों तक आसान और व्यवस्थित पहुंच मिल सकेगी। इस सर्किट में ऐतिहासिक मंदिरों, स्थानीय बाजारों और प्राकृतिक स्थलों को शामिल किया जाएगा ताकि श्रद्धालु यात्रा के साथ-साथ पर्यटन का भी आनंद ले सकें। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ठहराव स्थलों की क्षमता बढ़ाने की योजना भी बनाई गई है। वर्तमान में लगभग नौ हजार यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है। इसे बढ़ाकर 15 हजार तक करने का प्रस्ताव है। इसके तहत यात्री निवास, धर्मशालाओं और अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
-- -- -- --
तवी रिवर फ्रंट और डुग्गर संस्कृति पर फोकस
टूरिस्ट सर्किट में तवी रिवर फ्रंट को विशेष आकर्षण के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके साथ ही डुग्गर क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति, खानपान और परंपराओं को भी इस सर्किट का हिस्सा बनाया जाएगा, जिससे पर्यटकों को स्थानीय विरासत से रूबरू कराया जा सके।
विज्ञापन
-- -- -- --
पंजीकरण स्थलों में बदलाव संभव
जिला प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक, महाजन हाल, श्री राम मंदिर में तो पंजीकरण होगा ही, पर कालिका धाम, सरस्वती धाम और पंचायत भवन से पंजीकरण काउंटर को शिफ्ट किया जा सकता है। शेष प्रबंधों पर इसका असर नहीं बनेगा। एडीसी विधु शेखर के मुताबिक ये संकरे इलाके हैं। यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन, श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है।
-- -- -- --
कार्योजना तैयार है। इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। उसके बाद काम शुरू होगा। इस टूरिस्ट सर्किट के शुरू होने से न केवल अमरनाथ यात्रा सुगम होगी, बल्कि जम्मू शहर में पर्यटन गतिविधियों को भी नया आयाम मिलेगा। स्थानीय व्यापार, होटल उद्योग और परिवहन सेवाओं को इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। यह पहल जम्मू को केवल एक ट्रांजिट प्वाइंट से आगे बढ़ाकर एक पूर्ण पर्यटन गंतव्य बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
विधु शेखर, एडीसी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगा जम्मू का प्रमोशन
यात्रा के दौरान सोशल मीडिया अभियानों के माध्यम से जम्मू के प्रमुख मंदिरों, पर्यटन स्थलों और बाजारों को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही शहर की समृद्ध डुग्गर संस्कृति और पारंपरिक विरासत को भी खास तौर पर उजागर किया जाएगा। प्रशासन ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों और सांस्कृतिक विरासत को देश-विदेश तक पहुंचाने की रणनीति तैयार की है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो के साथ
तवी रिवर फ्रंट रहेगा आकर्षण का केंद्र
नगर निगम आयुक्त डा. देवांश यादव ने कहा कि अमरनाथ यात्रा के दौरान विशेष रूप से तवी रिवर फ्रंट को इस बार आकर्षण का केंद्र बनाया जा रहा है, जहां महाआरती, नौकायन और सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन से श्रद्धालु एक अलग अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। इस पहल से न केवल अमरनाथ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी बल्कि जम्मू को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने में भी मदद मिलेगी।
...तो तवी रिवर फ्रंट के बाएं से जत्था होगा रवाना, बन रही सड़क
यात्रा रूट में भी बदलाव होने की उम्मीद है। अमरनाथ यात्रा के दौरान शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने के लिए तवी रिवर फ्रंट के बाएं तरफ से यात्रियों का जत्था रवाना करने की तैयारी की जा रही है जो भगवती नगर चौक से तवी रिवर फ्रंट से होते हुए शिव मंदिर डोगरा चौक पहुंचकर सीधे फ्लाईओवर पर निकल कर आगे बढ़ेगी हालांकि एसएसपी ट्रैफिक का कहना है कि अभी इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं किया गया लेकिन विचार चल रहा है।
-- -- -- --
अमर नाथ यात्रा को लेकर विभिन्न पंजीकरण प्वाइंटों पर तैयारी तेज
पुरानी मंडी राम मंदिर
राम मंदिर के महंत महामंडलेश्वर रामेश्वर दास ने बताया कि अमरनाथ यात्रा को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है जिसमें पूर्व की भांति इस वर्ष भी बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए आने वाले साधु-संतो को राम मंदिर में ठहरने व पंजीकरण कराने के सुविधा प्रशासन की ओर से मुहैया कराई जाएगी। इसको लेकर तैयारी की जा रही है।
-- -
भगवती नगर यात्री निवास
पर्यटन विभाग की उपनिदेशक सविता चौहान ने बताया कि अमरनाथ यात्रा को ध्यान में रखते हुए भगवती नगर स्थित यात्री निवास में साफ-सफाई का कार्य शुरु कर दिया गया और अन्य सुविधाओं को लेकर अधिकारियों के साथ विचार- विमर्श किया जा रहा है।
-- --
परेड चौक रोड गीता भवन
गीता भवन के मैनेजर अशोक कुमार ने बताया कि हाल ही में कुछ प्रशासनिक अधिकारियों ने इस भवन का जायजा लेने के लिए आए थे जिसमें यात्रियों को पेयजल, साफ-सफाई व शौचालय संबंधी कुछ खामियां पाई गई थी उसे जल्द ही ठीक कराने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश भी दिए गए।
-- -
शालामार रोड महाजन हॉल
महाजन सभा हॉल के अध्यक्ष रोमेश गुप्ता ने कहा कि अमरनाथ यात्रा के दौरान यहां रोजाना हजारों यात्री अपना पंजीकरण कराने के लिए आते हैं जिन्हें इस दौरान विशेष लंगर की व्यवस्था की जाती है उसको लेकर तैयारी चल रही है।