फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra

Jammu News: अमरनाथ यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी राजनीतिक दल करें सहयोग

विज्ञापन
Amarnath Yatra
- यात्रा की तैयारियों पर चर्चा के लिए मनोज सिन्हा ने की सर्वदलीय बैठक, सीएम भी रहे मौजूद, दोहराई साझी प्रतिबद्धता
विज्ञापन

- सभी दलों के नेताओं ने की पहलगाम हमले की निंदा, बोले, हिंसा के लिए घाटी में कोई स्थान नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को सभी राजनीतिक दलों से चर्चा करने और सहयोग लेने के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीरवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा समेत अन्य दलों के नेताओं ने सफल यात्रा के लिए प्रतिबद्धता जताई। कहा कि सभी मिलकर यात्रा को सकुशल संपन्न कराएंगे।
उपराज्यपाल ने कहा, बाबा अमरनाथ के आशीर्वाद के साथ इस वर्ष की तीर्थयात्रा श्रद्धालुओं के लिए यादगार और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध अनुभव से भरी होगी। यह जम्मू-कश्मीर के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत भी करेगी। एलजी ने सभी के सुझावों का स्वागत किया। बैठक में सभी पार्टियों के नेताओं ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की। कहा कि जिस तरह से कश्मीर घाटी के लोग अपनी राजनीतिक विचारधाराओं से ऊपर उठकर आतंकवाद के खिलाफ सड़कों पर उतरे, उससे विरोधियों को यह कड़ा संदेश गया कि हिंसा का हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है।
विज्ञापन


--------
सभी दलों के नेता, जम्मू-कश्मीर परिवार के सदस्य
उपराज्यपाल ने कहा, सभी राजनीतिक दलों के नेता जम्मू-कश्मीर परिवार के सदस्य हैं और मेरा मानना है कि अमरनाथ यात्रा इस परिवार की सामाजिक-सांस्कृतिक जिम्मेदारी है। हमें सभी भक्तों का स्वागत करने और अमरनाथ यात्रा को एक बड़ी सफलता बनाने के संकल्प के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमर ने कहा- यह हमारी साझा जिम्मेदार
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रतिबद्धता दोहराई और पवित्र तीर्थयात्रा के लिए हर संभव समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस पवित्र तीर्थयात्रा का सुचारू और सफल संचालन हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। जम्मू और कश्मीर के लोगों से श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत करने और यात्रा में प्रमुख हितधारकों के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed