फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra

Jammu News: 12 दिन में टूटा रिकाॅर्ड, बाबा बर्फानी के भक्तों की संख्या तीन लाख पार

विज्ञापन
Amarnath Yatra
- श्रद्धालुओं ने प्रशासन के प्रबंधों को सराहा, एलजी ने अधिकारियों, सुरक्षाबलों को दी बधाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। अमरनाथ यात्रा में इस वर्ष श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और प्रशासन के बेहतर प्रबंधन ने इतिहास रच दिया है। पवित्र गुफा के लिए वार्षिक यात्रा के शुरुआती 12 दिनों में ही पुराने रिकॉर्ड टूट गए। इन 12 दिनों में तीर्थयात्रियों का आंकड़ा तीन लाख पार कर गया है। श्रद्धालुओं ने बेहतर प्रबंधों के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, अधिकारियों, सुरक्षाबलों, सेवा प्रदाताओं और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया है।
यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर प्रशासन श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड, सुरक्षा एजेंसियों और विभिन्न विभागों की ओर से किए गए व्यापक इंतजामों का असर भी देखने को मिला है। दोनों यात्रा मार्गों पर सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, यातायात, लंगर, ठहरने की व्यवस्था और अन्य प्रबंधों के चलते श्रद्धालुओं को अपेक्षाकृत सुगम यात्रा का अनुभव मिल रहा है। यात्रा तीन जुलाई से शुरू हुई थी जो 57 दिन की है और 28 अगस्त को रक्षा बंधन वाले दिन संपन्न होगी। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।
विज्ञापन

एलजी ने यात्रा में अहम योगदान देने वाले अधिकारियों, सुरक्षाबलों, सेवा प्रदाताओं और स्वयंसेवकों को बधाई दी है। सभी के प्रयासों की सराहना करते हुए हर हर महादेव का उद्घोष भी किया। इस बीच यात्रा के लगातार बढ़ते उत्साह से जम्मू में यात्री निवासों और कश्मीर में आधार शिविरों में रौनक बनी हुई है। रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु जम्मू पहुंच रहे हैं। बालटाल और पहलगाम मार्गों से पवित्र गुफा की ओर बढ़ रहे हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बालटाल से पवित्र गुफा की दूरी 15 किमी
बालटाल बेस कैंप से पवित्र गुफा की पैदल दूरी लगभग 18 किलोमीटर है। यह अमरनाथ यात्रा का सबसे छोटा मार्ग माना जाता है। इससे श्रद्धालु आमतौर पर एक ही दिन में जाकर वापस लौट सकते हैं। हालांकि यह मार्ग सीधा और खड़ी चढ़ाई वाला है।
------
पहलगाम से लगता है अधिक समय
पहलगाम अमरनाथ यात्रा का पारंपरिक और सबसे पुराना मार्ग है। मुख्य शहर से चंदनवाड़ी की दूरी लगभग 48 किलोमीटर है। इस मार्ग से यात्रा को पूरा करने में आमतौर पर श्रद्धालुओं को तीन से चार दिन का समय लगता है।

------
हर हर महादेव के जयघोष के साथ 5,335 और श्रद्धालु जम्मू से रवाना
जम्मू। अमरनाथ यात्रा पर 13वें जत्थे में भगवती नगर यात्री निवास से 5,335 श्रद्धालु हर हर महादेव के जयघोष लगाते हुए रवाना हुए। श्रद्धालुओं को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्धारित समय पर वाहनों के काफिले के साथ कश्मीर के लिए रवाना किया गया। इनमें 3,599 श्रद्धालु पारंपरिक पहलगाम मार्ग से जाएंगे। 1,736 श्रद्धालु बालटाल मार्ग से यात्रा करेंगे। जत्थे में 3,911 पुरुष, 1,288 महिलाएं, 21 बच्चे, 90 साधु, 24 साध्वी और एक ट्रांसजेंडर श्रद्धालु शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed