{"_id":"6a3eea79e65b810ae80e871b","slug":"amarnath-yatra-jammu-news-c-10-jmu1059-947961-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एनएसजी कमांडो की निगरानी में यात्री निवास भगवती नगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एनएसजी कमांडो की निगरानी में यात्री निवास भगवती नगर
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने ग्रामीण इलाकों का चप्पा-चप्पा खंगाला
संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रीवाला। तीन जुलाई से शुरू हो रही बाबा बर्फानी की पावन अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। सेना के ''ऑपरेशन शिवा'' के साथ एनएसजी कमांडो ने भगवती नगर यात्री निवास में भी मोर्चा संभाल लिया है। सुरक्षाबल चप्पे-चप्पे की निगरानी रख रहे हैं। शुक्रवार को जम्मू ग्रामीण पुलिस ने भी 54 बटालियन एसएसबी, बीएसएफ के साथ मिलकर भगवती नगर के आसपास, गोल गुजराल और चिनाैर फार्म इलाके में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया।
सर्च ऑपरेशन पुलिस थाना कानाचक, बॉर्डर पुलिस पोस्ट गजनसू और कृपालपुर की टीमें शामिल रहीं। शहर के साथ-साथ सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत किया जा रहा है। सुरक्षाबलों ने सुचारु और सुरक्षित अमनाथ यात्रा के लिए निगरानी बढ़ा दी है। ऑपरेशन के दौरान जॉइंट टीमों ने पूरे इलाके को सुरक्षित करने और किसी भी देश या समाज विरोधी गतिविधि को रोकने के लिए गहन तलाशी ली। सुरक्षाकर्मियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत भी की और उन्हें सतर्क रहने, सुरक्षाबलों से सहयोग करने के साथ किसी भी संदिग्ध गतिविधि या हरकत की तुरंत सूचना देने की अपील की। स्थानीय लोगों ने ऑपरेशन के दौरान पूरा सहयोग दिया और इसके सफल समापन पर नो डैमेज सर्टिफिकेट हासिल किया।