फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra

Jammu News: बाबा बर्फानी के दर्शन के साथ घाटी का प्राकृतिक सौंदर्य निहार रहे भक्त

विज्ञापन
amarnath yatra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए भक्तों में उत्साह बरकरार है। श्रद्धालु पहलगाम मार्ग से यात्रा करने में ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। तीर्थयात्रियों के अनुसार इस मार्ग से कश्मीर घाटी की प्राकृतिक सुंदरता देखने का मिल रही है। इस रास्ते से शेषनाग के दर्शन करने का भी सौभाग्य मिलता है। यूपी से आए श्रद्धालु सीनुत और नरेंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने बाबाजी के दर्शन कर लिए हैं। शनिवार को जम्मू वापस लौटे हैं। नेपाल से आई साध्वी पार्वती ने कहा कि उन्होंने वहां जो महसूस किया वह शब्दों में बयान नहीं कर पा रही हैं। वह इतनी दूर से आई हैं और बाबा बर्फानी के दर्शन कर सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं।
कोलकाता से आई साध्वी पूर्णिमा ने कहा कि हम लोग पहलगाम के मार्ग से गए और बालटाल से लौटे। पहली बार बाबा के दर्शन करने आए थे। कोलकाता से ही आए साधु वृंदावन ने कहा कि बाबा के दर्शन कर जन्मों की प्यास बुझ गई। हमने पहलगाम का मार्ग चुना, ताकि इस पावन धरती पर समय बिताने का मौका मिले। नेपाल से आए रविंद्र पुरी का कहना है कि यात्रा सफल हो गई है। बाबा और माता के दर्शन तो हुए ही। साथ में नाग देवता के भी दर्शन हुए। पहलगाम मार्ग से गए थे और बालटाल से लौटे हैंं।
विज्ञापन


सरस्वती धाम में 1780 टोकन जारी

जम्मू। सरस्वती धाम में शनिवार को 1780 टोकन अमरनाथ तीर्थ यात्रियों को जारी किए गए। इनमें 780 श्रद्धालु पहलगाम और एक हजार भक्त बालटाल के लिए पंजीकरण करवाएंगे। महाजन सभा में पंजीकरण केंद्र शनिवार को भी बंद रहा। राम मंदिर में 68 साधु साध्वियों ने पहलगाम के लिए पंजीकरण करवाया। गीता भवन में 33 साधुओं और साध्वियों ने पंजीकरण करवाया जिनमें 30 पहलगाम और तीन बालटाल से जाएंगे। वैष्णवी धाम में 639 भक्तों का पंजीकरण हुआ। पहलगाम से 288 और बालटाल से 351 श्रद्धालु सफर करेंगे। इसी तरह पंचायत भवन में 546 भक्तों का पंजीकरण हुआ। इनमें पहलगाम से 226 व बालटाल से 320 भक्त जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed