फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath yatra

Jammu News: श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड में डेपुटेशन पर भेजे 20 डीएसपी

विज्ञापन
Amarnath yatra
- कैंप उप निदेशक के तौर पर होगी तैनाती, यात्रा के दोनों रूट पर बनाए जाने वाले कैंपों में यात्रा खत्म होने तक देंगे सेवाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अमरनाथ यात्रा के लिए गृह विभाग ने पुलिस महकमे के डीएसपी स्तर के अफसरों को श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड में डेपुटेशन पर भेजा है। ये डीएसपी बोर्ड में बतौर कैंप उप निदेशक के रूप में यात्रा खत्म होने तक काम करेंगे। अमरनाथ यात्रा के दोनों रूट पर बनाए जाने वाले कैंपों में इनकी सेवाएं ली जाएंगी।
जानकारी के अनुसार, गृह विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। आदेश के तहत डीएसपी जफर मेहदी, सुरिंदर पाल सिंह, सतवीर सिंह, खुदमुखतार देव, विनोद कुमार, विशाल मन्हास, रिशी सिंह, सज्जाद हुसैन, उपदेश कुमार, दलजीत सिंह, किरपाल सिंह, फराज हुसैन, लतीफ खान, मुखतार अहमद, अरुण कुमार, गुरपूरव सिंह, सज्जाद अहमद पर्रे, मोहम्मद युसुफ, मोहिंदर पाल और अरविंदर कुमार शामिल हैं। आदेश में यह भी कहा गया है कि इन अधिकारियों के कंट्रोलिंग अफसर इनको अपने जहां से रिलीव करें और यह लोग श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ के पास रिपोर्ट करें। इन लोगों को किस कैंप में तैनात किया जाएगा, इसका फैसला श्राइन बोर्ड लेगा। इन अधिकारियों का वेतन अपने ही विभाग से जारी होगा और यात्रा खत्म होने के तुरंत बाद बोर्ड इन्हें वापस भेजेगा।
विज्ञापन

--------
यात्रा से पहले सुरक्षित माहौल बनाने में मदद करेगा चुनाव
बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर जम्मू-कश्मीर में बड़े स्तर पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। यात्रा शुरू होने के एक महीना पहले प्रदेश में चुनाव खत्म होगा। लेकिन चुनाव में लगे सुरक्षाकर्मियों को कश्मीर में ही रहने दिया जाएगा, ताकि यात्रा शुरू होने पर दोबारा तैनाती न हो। हालांकि यात्रा के लिए 30 से 40 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को लाया जाएगा। लेकिन चुनाव के दौरान मौजूद सुरक्षाकर्मियों की मदद से कश्मीर में सुरक्षित माहौल बनाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed