{"_id":"64d3f894f0221cd3380c6fc4","slug":"amarnath-yatra-jammu-jammu-news-c-10-jam1008-178523-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amarnath Yatra: अब वैकल्पिक दिन में जम्मू से जाएगा जत्था, यात्रियों में लगातार गिरावट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Yatra: अब वैकल्पिक दिन में जम्मू से जाएगा जत्था, यात्रियों में लगातार गिरावट जारी
Thu, 10 Aug 2023 10:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 10:34 AM IST
सार
अब वैकल्पिक दिन में आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से जत्थे को कश्मीर के लिए रवाना किया जाएगा। इस बीच पवित्र गुफा में 2158 श्रद्धालु ने हाजिरी दी। इसमें 1750 पुरुष, 355 महिलाएं, 19 बच्चे, 34 साधु शामिल हैं।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा 2023
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरनाथ यात्रा में तीर्थ यात्रियों में गिरावट को देखते हुए अब वैकल्पिक दिन में आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से जत्थे को कश्मीर के लिए रवाना किया जाएगा। बुधवार को आधार शिविर जम्मू से जत्थे को नहीं भेजा गया और वीरवार को भेजा जाएगा। इस बीच पवित्र गुफा में 2158 श्रद्धालु ने हाजिरी दी। इसमें 1750 पुरुष, 355 महिलाएं, 19 बच्चे, 34 साधु शामिल हैं। अब तक 427127 यात्री पवित्र गुफा में पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
एक हफ्ते से यात्रा में लगातार गिरावट जारी है, जिसे देखते हुए वैकल्पिक दिनों में यात्रा को भेजने का फैसला लिया गया है। आधार शिविर जम्मू में शाम तक 600 से अधिक यात्री पहुंच चुके थे। यात्रा में गिरावट से बाजारों में तीर्थ यात्रियों की रौनक कम हुई है। यात्रा 30 अगस्त को संपन्न होनी है।
विज्ञापन