{"_id":"5949a9364f1c1bdf538b4638","slug":"amarnath-yatra-intelligence-agencies-warn-of-terror-strike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रियों पर हमले की साजिश, सुरक्षा चौकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रियों पर हमले की साजिश, सुरक्षा चौकस
बृजेश कुमार सिंह/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 21 Jun 2017 05:25 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ यात्रा के दौरान आतंकियों ने हमले की साजिश रची है। इसके मद्देनजर नियंत्रण रेखा तथा सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है, ताकि आतंकी घुसपैठ कर अपने नापाक मंसूबों में सफल न हो पाएं। खासकर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पैनी निगाह रखी जा रही है, क्योंकि यहां से आतंकी घुसपैठ कर हाईवे तक आसानी से पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि खुफिया इनपुट हैं कि कासो तथा आतंकियों को लगातार निशाना बनाए जाने से बौखलाए आतंकी संगठनों ने अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़े आतंकी हमले की साजिश रची है। इसके तहत उधमपुर से लेकर अनंतनाग तक जम्मू-श्रीनगर हाईवे को काफी संवेदनशील माना गया है।
विज्ञापन
जम्मू-पठानकोट हाईवे पर कठुआ तथा सांबा के इलाके भी आतंकियों के निशाने पर हैं। इस वजह से सुरक्षा एजेंसियों ने लखनपुर से लेकर कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के आधार शिविरों तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
सीमा की ओर जाने वाले रास्तों पर रहेगी पैनी निगाह
इनपुट है कि आतंकी रोड किनारे आईईडी भी लगाकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। इसके चलते यात्रा के दौरान रोड ओपनिंग पार्टी को विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है।
हाईवे पर नाके लगाकर रात के वक्त भी नियमित गश्त करने की रणनीति बनाई गई है। जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर और रामबन जिलों में हाईवे पर खास सतर्कता बरतने को कहा गया है। सभी गाड़ियों को चेक करने तथा अतिरिक्त नाके लगाकर हर गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया है।
सूत्रों का कहना है कि भगवती नगर आधार शिविर, साधुओं के कैंप पुरानी मंडी स्थित राम मंदिर, रेलवे स्टेशन भी निशाने पर हो सकते हैं। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के तगड़े प्रबंध रहेंगे।
आईबी की ओर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा बलों की पैनी निगाह रहेगी। घुसपैठ के लिए संवेदनशील माने जाने वाले रास्तों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम रहने के साथ ही इन इलाकों में खुफिया नेटवर्क को मजबूत रखा जाएगा। कठुआ तथा सांबा जिले और पंजाब से लगते इलाकों में दिन-रात गश्ती जारी रहेगी। सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित किया जाएगा।