{"_id":"5768fa464f1c1bc119b47fcb","slug":"amarnath-yatra-first-worship-in-chandanwari","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर चंदनवाड़ी में की गई प्रथम पूजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर चंदनवाड़ी में की गई प्रथम पूजन
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 21 Jun 2016 01:57 PM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से पवित्र अमरनाथ यात्रा के पारंपरिक पहलगाम वाले मार्ग पर चंदनबाड़ी स्थल पर प्रथम पूजन किया गया। ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन पर्व पर हुए इस पूजन में यात्रा के सकुशल संपन्न होने की कामना की गई।
विज्ञापन
बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीके त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच प्रथम पूजन कर भगवान शिव से वार्षिक अमरनाथ यात्रा के शांतिपूर्ण और खुशहाल तरीके से आयोजन की कामना की।
विज्ञापन
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह, आरके पंडित (जीएम वर्कर्स) और श्राइन बोर्ड के अन्य अधिकारियों के अलावा श्री अमरनाथ बाबा न्यास के प्रतिनिधि कर्ण सिंह चाढ़क, सुदर्शन खजूरिया, शक्ति दत्त, दीपक शर्मा, सैन्य और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। त्रिपाठी ने चंदनबाड़ी में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया। उन्होंने 30 जून तक सभी निर्माण कार्यों को पूरा कर लेने की हिदायत दी।
विज्ञापन