Amarnath Yatra: आस्था और रोमांच की यात्रा के लिए आतुर बाबा बर्फानी के भक्त, दो लाख ने किए दर्शन
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को 5,800 से अधिक तीर्थयात्री जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुए। वहीं, बालटाल और पहलगाम से एक और जत्था पवित्र गुफा की ओर बढ़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर से बाबा बर्फानी के भक्त जम्मू कश्मीर पहुंच रहे हैं। अब तक दो लाख के करीब भक्तों ने पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन कर लिए हैं। यह संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच, 5,800 से अधिक तीर्थयात्री जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुए।
वहीं, बालटाल और पहलगाम से एक और जत्था पवित्र गुफा की ओर बढ़ा। 52 दिवसीय यात्रा औपचारिक रूप से 29 जून को कश्मीर के दो बेस कैंपों से शुरू हुई। यात्रा 19 अगस्त तक जारी रहेगी। पिछले साल 4.5 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। इस बार इस आंकड़े के टूटने की उम्मीद है।
अधिकारियों के अनुसार, सीआरपीएफ कर्मियों की सुरक्षा में, 5,803 तीर्थयात्रियों का 11वां जत्था सुबह करीब 3 बजे 218 वाहनों में बालटाल और पालगाम के आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ।
उन्होंने कहा कि जहां 3,941 तीर्थयात्रियों ने अपनी यात्रा के लिए 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग को चुना, वहीं बाकी ने छोटे लेकिन 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग को चुना। इसके साथ, कुल 62,265 तीर्थयात्री 28 जून को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा पहले जत्थे को रवाना करने के बाद से घाटी के लिए जम्मू आधार शिविर से रवाना हो चुके हैं।
अमरनाथ यात्रियों से शहर के बाजार हुए गुलजार, जमकर कर रहे खरीदारी
अमरनाथ यात्रियों से शहर के बाजार गुलजार हो गए हैं। इन दिनों बाजारों और पार्कों में रौनक है। पहले की अपेक्षा खरीददारी में भी इजाफा हुआ है।
शहर के रेलवे स्टेशन स्थित बाजार, पनामा चौक, पुराना शहर, बस स्टैंड, गांधी नगर, शास्त्री नगर, कैनाल रोड सहित अन्य बाजारों में रौनक है। रविवार को यात्री रघुनाथ मंदिर, बावे वाली मंदिर सहित अन्य प्रसिद्ध मंदिरों में भी पहुंचे। ऐसे में मंदिरों में भी खूब भीड़ रही।
तमिलनाडु से अमरनाथ यात्रा पर आए साधु योगेश्वर, सोमलता, मधु ने बताया कि बाजारों में खाली समय में घूमने का आनंद ले रहे हैं। साथ ही जरूरी सामान भी खरीद रहे हैं। यहां आकर अच्छा लगा है। आशा है कि जल्द बाबा बर्फानी के दर्शन हों और वे घरों को लौटें। इसी तरह सोमपाल और महेंद्र निवासी पटियाला ने कहा कि वह भगवती नगर में ठहरे हैं। खाली समय में जम्मू शहर के बाजारों में घूम रहे हैं। खरीदारी भी कर रहे हैं। यहां आकर अच्छा लग रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.