{"_id":"ebfb5d7d607ca753cb93e9e19a6f23e2","slug":"amarnath-yatra-devotees-across-two-lakhs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा: श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख के पार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा: श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख के पार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 15 Jul 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री अमरनाथ यात्रा में बुधवार 14वें दिन बाबा बर्फानी के दर्शन करने वालों का आंकड़ा दो लाख के पार हो गया। बुधवार को पवित्र गुफा में 17,515 यात्रियों ने हिमलिंग के दर्शन किए।
विज्ञापन
यात्रा में ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ के जवान सहित चार लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृत जवान सुनील कुमार (33) उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। बालटाल मार्ग पर मध्य प्रदेश के रामेश्वरजी (65) और महाराष्ट्र के नंदी सिंह (45) की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन
पहलगाम मार्ग पर पुणे के संजय नोडिया (46) को सांस लेने में तकलीफ हुई और उन्होंने भी दम तोड़ दिया। अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। रोजाना दोनों ट्रैकों से 15,000 श्रद्धालुओं को भेजने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
लेकिन, देशभर से पहुंच रहे निर्धारित से अधिक शिवभक्त रोजाना बाबा बर्फानी के दर्शन कर रहे हैं। इस बीच, आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से बुधवार को 2412 यात्रियों का जत्था रवाना हुआ।
इसमें 1705 पुरुष, 561 महिलाएं, 49 बच्चे और 97 साधु शामिल रहे। आधार शिविर यात्रियों से पूरी तरह से पैक चल रहा है। मौसम विभाग ने 16 से 20 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई है। इसके चलते यात्रा के प्रभावित होने की आशंका है।