{"_id":"5b82fbcb42c79246560432db","slug":"amarnath-yatra-closed-for-this-year-after-chadi-puja-record-break-of-past-two-years","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छड़ी पूजन के साथ अमरनाथ यात्रा पूरी, पिछले दो साल के दर्शनार्थियों का टूटा रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छड़ी पूजन के साथ अमरनाथ यात्रा पूरी, पिछले दो साल के दर्शनार्थियों का टूटा रिकार्ड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावण पूर्णिमा पर पवित्र गुफा में पारंपरिक छड़ी पूजन के साथ साठ दिनों चली अमरनाथ यात्रा रविवार को संपन्न हो गई। इस दौरान 2,85,006 श्रद्धालुओं ने हिमलिंग व पवित्र गुफा के दर्शन किए। इसके साथ ही पिछले दो वर्षों का दर्शनार्थियों का रिकार्ड टूट गया है। पिछले साल से लगभग 25 लाख और वर्ष 2016 से 60 हजार अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन को पहुंचे।
इस बार कई मौकों पर यात्रा स्थगित करनी पड़ी। शुरुआत में भारी बारिश से यात्रा स्थगित रही। 15 अगस्त के दौरान तीन दिन तक यात्रा स्थगित थी। फिर यात्रा में कमी को देखते हुए 21 व 22 अगस्त को जम्मू से जत्था नहीं भेजा गया।
दशनामी अखाड़ा ट्रस्ट के महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में साधु-संतों, श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भूपेंद्र कुमार और गांदरबल के उपायुक्त पीयूष सिंगला की मौजूदगी में रविवार को पवित्र गुफा में विधि विधान से भगवान शिव की पूजा की।
विज्ञापन
डीसी सिंगला ने पूजा अर्चना के बाद यात्रा को सुचारु रूप से चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कैंप निदेशकों, अतिरिक्त कैंप निदेशकों, उप कैंप निदेशकों से पवित्र गुफा, नीलग्राथ और बालटाल में बैठक कर उनसे यात्रा संपन्न होने के बाद अब चलाए जा रहे सफाई अभियान की जानकारी हासिल की।
28 तक चलेगा सफाई अभियान
बताया गया कि 25 अगस्त से पवित्र गुफा के आसपास व यात्रा मार्ग पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है जो 28 अगस्त तक चलेगा।

यह हैं बीते 09 सालों के रिकॉर्ड
वर्ष श्रद्धालु (लाख) यात्रा अवधि (दिन)
2009 3.81 60
2010 4.55 55
2011 6.36 (रिकार्ड) 45
2012 6.20 39
2013 3.53 55
2014 3.72 44
2015 3.52 59
2016 2.20 48
2017 2.60 40
2009 3.81 60
2010 4.55 55
2011 6.36 (रिकार्ड) 45
2012 6.20 39
2013 3.53 55
2014 3.72 44
2015 3.52 59
2016 2.20 48
2017 2.60 40