फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2025: This time the weather supported the devotees of Lord Shiva, the Amarnath Yatra stopped fo

Amarnath Yatra 2025: इस बार शिवभक्तों को मिला मौसम का साथ, केवल एक दिन रुकी अमरनाथ यात्रा

Mon, 21 Jul 2025 12:17 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 21 Jul 2025 12:17 PM IST
सार

इस बार अमरनाथ यात्रा में मौसम ने शिवभक्तों का पूरा साथ दिया, केवल एक दिन ही यात्रा भूस्खलन के कारण स्थगित करनी पड़ी। डॉप्लर रडार तकनीक की मदद से समय रहते मौसम की सटीक जानकारी मिल रही है, जिससे यात्रा सुचारु रूप से चल रही है।
 

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2025: This time the weather supported the devotees of Lord Shiva, the Amarnath Yatra stopped fo
अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था बालटाल आधार शिविर पहुंचा - फोटो : बसित जरगर

विस्तार

इस बार शिवभक्तों का मौसम ने साथ दिया है। पिछले 18 दिन से श्री अमरनाथ यात्रा में अब तक सिर्फ एक ही दिन खराब मौसम के कारण यात्रा को स्थगित करना पड़ा। पिछली यात्राओं के इतिहास में खराब मौसम के कारण कई बार यात्रा रोकनी पड़ी थी।

विज्ञापन


जम्मू संभाग में मानसून के अधिक सक्रिय रहने से कश्मीर में इसका अधिक प्रभाव नहीं होने का लाभ श्रद्धालुओं को मिला है। मौसम की सटीक जानकारी के लिए जम्मू, बनिहाल और श्रीनगर स्थापित अत्याधुनिक डाॅप्लर रडार प्रणाली काम कर रही है।
विज्ञापन


इससे यात्रियों और बेस कैंपों में दो से तीन घंटे पहले मौसम संबंधी पूर्वानुमान जानकारी मिल जा रही है। वर्ष 2018 की यात्रा के पहले ही दिन खराब मौसम के कारण यात्रा को देरी से शुरू करना पड़ा था और पहले दिन सिर्फ 1007 श्रद्धालु ही बाबा बर्फानी के दरबार तक पहुंच पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर में जून के अंत या जुलाई के शुरू में मानसून दस्तक देता है। इस बार मानसून समय पर प्रदेश में पहुंचा है। इस बार गत बुधवार को यात्रा के दौरान रेलपथरी से करीब जेड मोड़ पर भूस्खलन के कारण एक दिन के लिए यात्रा को स्थगित करना पड़ा था।

यह खबर भी पढ़ें: Kashmir: पहलगाम हमले के बाद बंद बायसरन अमरनाथ यात्रा के बाद खुल सकता है, सुरक्षा समीक्षा के बाद होगा फैसला 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed