{"_id":"687f8ba38e402b5035079c9d","slug":"amarnath-yatra-2025-bus-collides-with-grill-inside-tunnel-in-ramban-four-amarnath-pilgrims-injured-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amarnath Yatra 2025: रामबन में सुरंग के अंदर ग्रिल से टकराई बस, चार अमरनाथ यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Yatra 2025: रामबन में सुरंग के अंदर ग्रिल से टकराई बस, चार अमरनाथ यात्री घायल
Tue, 22 Jul 2025 06:34 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क रामबन
अमर उजाला, नेटवर्क रामबन
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Tue, 22 Jul 2025 06:34 PM IST
सार
रामबन में मंगलवार को अमरनाथ यात्रियों से भरी बस टी-2 सुरंग में लोहे की ग्रिल से टकरा गई, जिससे चार श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया और अन्य यात्रियों को दूसरी बस से यात्रा के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन में सुरंग टी 2 के अंदर बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार तीर्थयात्री घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामबन जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर केला मोड़ सुरंग टी-2 के अंदर मंगलवार को अमरनाथ यात्रियों से भरी बस (आरजेजे22पीबी-1011) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार यात्री घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस सुरंग के अंदर लोहे की ग्रिल से टकरा गई। इससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों में एक महिला शामिल है।
विज्ञापन
हादसे के तुरंत बाद पुलिस, सेना और अन्य एजेंसियों की क्यूआरटी टीमों ने घायलों को रामबन जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल रामबन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुदर्शन सिंह कटोच ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है।
विज्ञापन
सभी की हालत स्थिर है और आगे की चिकित्सा जांच चल रही है। पुलिस ने घायलों की पहचान शारदा देवी (40) पुत्री सीता राम, नकुल (14) पुत्र शंकर, खेम चंद सैनी (40) पुत्र कल्याण और कृष्ण लाल (50) पुत्र गोपी राम के रूप में की है। सभी राजस्थान के जयपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस में सवार बाकी यात्रियों को एक अतिरिक्त बस में बिठाकर काफिला के रूप में जम्मू की ओर रवाना कर दिया गया। दुर्घटनास्थल पर एकल लेन में यातायात सुचारु रूप से चल रहा है।