फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2023: three lakh devotees visited Baba Barfani, last year record broken in 21 days

Amarnath Yatra 2023: तीन लाख से अधिक भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, 21 दिन में टूटा पिछले साल का रिकॉर्ड

Sat, 22 Jul 2023 08:31 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 22 Jul 2023 08:31 AM IST
सार

अमरनाथ यात्रा इस वर्ष देश के नागरिकों के साथ-साथ विदेशी नागरिकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनी है। वर्ष 2022 में 43 दिन की यात्रा के दौरान 3.65 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। 

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023: three lakh devotees visited Baba Barfani, last year record broken in 21 days
पवित्र अमरनाथ गुफा पहुंचे भक्त - फोटो : पीटीआई

विस्तार

इस बार रिकॉर्ड 21 दिनों के भीतर बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तीन लाख से अधिक हो गई। जो पिछले साल की तुलना में काफी अधिक है। शुक्रवार को 13,797 श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई इसके साथ ही अब तक कुल 3,07,354 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से हजारों श्रद्धालु पवित्र गुफा पहुंचे। यात्रियों के लिए मौसम अभी अनुकूल बना हुआ है। इस बार हाईवे बंद होने और खराब मौसम से यात्रा पर कोई बड़ा असर अभी तक नहीं पड़ा है। वर्ष 2022 में 43 दिन की यात्रा के दौरान 3.65 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। 

विज्ञापन

 

कोविड के कारण दो साल यात्रा स्थगित रहने से पूर्व वर्ष 2019 में 3.40 लाख श्रद्धालु पवित्र गुफा तक पहुंचे थे। आंकड़ों के अनुसार 2011 में सबसे ज्यादा 6.36 लाख और वर्ष 2012 में 6.20 लाख भक्त पवित्र गुफा के दर्शन के लिए पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भगवती नगर से रवाना हुआ 4675 श्रद्धालुओं का जत्था

इस बीच शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 4675 श्रद्धालुओं का जत्था कश्मीर के लिए रवाना हुआ। इसमें बालटाल रूट के लिए 1196 महिलाएं, 611 पुरुष और तीन ट्रांसजेंडरों के साथ 63 छोटे बड़े वाहनों में 1825 यात्री कश्मीर के लिए रवाना हुए

 

पहलगाम रूट के लिए 2204 पुरुष, 578 महिलाएं, 1 बच्चा, 55 साधु और 12 साध्वी के साथ 106 छोटे बड़े वाहनों में 2850 श्रद्धालुओं का जत्था गया। यात्रा में थोड़ी गिरावट के बावजूद देशभर से पहुंच रहे श्रद्धालुओं में जोश और उत्साह बरकरार है। अब तक कई अभिनेताओं, खिलाड़ियों और अन्य शख्सियत दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं।

कई विदेशी भी पहुंचे बाबा के दरबार

अमरनाथ यात्रा इस वर्ष देश के नागरिकों के साथ-साथ विदेशी नागरिकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनी है। अब तक अमरनाथ की पवित्र गुफा में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों में अमेरिका के दो नागरिक, एक यूक्रेनी महिला, 35 नेपाली नागरिकों का एक समूह और मलयेशिया के 30 नागरिकों का एक समूह शामिल है। इन विदेशी धार्मिक पर्यटकों ने सरकार द्वारा की गई संगठित व्यवस्था और सुविधाओं पर संतोष जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed