फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2023: first batch will worship Baba today, devotees reached Baltal and Pahalgam

Amarnath Yatra 2023: पहला जत्था आज करेगा बाबा के प्रथम दर्शन, बालटाल व पहलगाम से पवित्र गुफा की ओर रवाना

Sat, 01 Jul 2023 06:48 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 01 Jul 2023 06:48 AM IST
सार

आज सवेरे प्रशासन ने हरी झंडी दिखाकर अमरनाथ यात्रा 2023 के लिए तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को बालटाल से अमरनाथ गुफा के लिए रवाना किया।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023: first batch will worship Baba today, devotees reached Baltal and Pahalgam
पवित्र गुफा में प्रवेश के लिए हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को रवाना करते प्रशासनिक अधिकारी - फोटो : ani

विस्तार

आज सवेरे प्रशासन ने हरी झंडी दिखाकर अमरनाथ यात्रा 2023 के लिए तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को बालटाल से अमरनाथ गुफा के लिए रवाना किया। इस मौके पर उप आयुक्त, गांदरबल श्यामबीर ने कहा कि आज हम यहां से यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना कर रहे हैं। मैं कामना करता हूं कि सबकी यात्रा मंगलमय हो। यात्रियों से निवेदन है कि वे सभी सुविधाओं का लाभ लें। अभी करीब 7000 से 8000 यात्री हैं। रजिस्ट्रेशन अभी भी जारी है। हमारे वालंटियर सभी जगहों पर मदद के लिए मौजूद हैं।  

विज्ञापन


इस बीच शुक्रवार तड़के जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से बम-बम भोले और जय बाबा बर्फानी के जयघोष के बीच पहले जत्थे में 164 छोटे बड़े वाहनों में 3488 यात्री रवाना हुए, जो देर शाम को कड़ी सुरक्षा के बीच बालटाल और पहलगाम बेस कैंपों में पहुंच गए थे।
विज्ञापन


देशभर से आए भक्तों में भारी उत्साह है। बाबा भोले के भक्तों में पुरुष, महिला, साधु-संन्यासी के साथ ही मंगलामुखी भी शामिल हैं। साध्वी भी बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए आतुर दिखीं। बालटाल और पहलगाम के नुनवान बेस कैंप में पहुंचने के दौरान रास्ते भर अमरनाथ यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते भर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में यात्रियों को कश्मीर के दोनों बेस कैंप में पहुंचाया गया। शनिवार को तड़के अमरनाथ यात्री बालटाल के दोमेल तथा पहलगाम के चंदनबाड़ी से पवित्र गुफा के लिए आगे बढ़ेंगे। बालटाल तथा नुनवान बेस कैंप में रातभर भजन कीर्तन चलता रहा।

बाबा भोले के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। अमरनाथ यात्रा में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक यात्री के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) कार्ड अनिवार्य बनाया गया है। इस कार्ड के बिना किसी भी यात्री को यात्रा की अनुमति नहीं है। 

 

इसे यात्री को हमेशा अपने साथ गले में लटकाए रखना है, ताकि उनकी पहचान सुनिश्चित हो सके। दक्षिण कश्मीर में पहलगाम के नुनवान रूट से पवित्र गुफा की दूरी 32 किलोमीटर और मध्य कश्मीर में गांदरबल के बालटाल मार्ग से यह दूरी 14 किलोमीटर है। जिससे बालटाल रूट से जाने वाले यात्री एक ही दिन में दर्शन करके लौट आते हैं और अधिकांश यात्री इसी रूट को प्राथमिकता देते हैं।

जम्मू से गए पहले जत्थे में यात्री

बालटाल
पुरुष     1145
महिलाएं     262
बच्चे     05
साधु     74
साध्वी     05
कुल 1    491

पहलगाम
पुरुष     1659
महिलाएं     223
साधु     106
साध्वी     08
मंगलामुखी 01
कुल     1997

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच एलजी ने झंडी दिखा जत्थे को किया रवाना 

आधार शिविर भगवती नगर जम्मू में शुक्रवार तड़के अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन व उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच झंडी दिखाकर पहले जत्थे को रवाना किया। उन्होंने शांति, समृद्धि और सुरक्षित आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि यह पवित्र तीर्थ यात्रा परम आनंद है।

 

यह विनम्रता, करुणा और जागरूकता का मार्ग है। 62 दिन की यात्रा की शुरुआत में आधार शिविर भगवती नगर में भक्त झूमते नजर आए।  शिव सूत्र कहता है, क्षमो भैरव, आध्यात्मिक प्रयास ही भैरव है, जो परमात्मा का अनुभव करने के लिए पहला कदम है। यह आंतरिक परिवर्तन की यात्रा है।
 

केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने शिव भक्तों की सुरक्षित और परेशानी मुक्त तीर्थ यात्रा के लिए पर्याप्त व्यवस्था की है। इस दौरान आधार शिविर श्रदालुओं से पैक रहा। हालांकि वर्ष 2022 में जम्मू से पहले जत्थे में 4890 श्रदालु कश्मीर के लिए रवाना हुए थे।  

62 दिन की यात्रा की शुरुआत में आधार शिविर भगवती नगर में भक्तजन झूमते नजर आए। उनका कहना था कि कोई भी राष्ट्रविरोधी ताकत उन्हें बाबा बर्फानी के पास जाने से रोक नहीं सकती है। हमारे मुस्तैद सुरक्षाबल हर चुनौती का जवाब देने के लिए तैयार खड़े हैं, जिससे हम बिना खौफ के बाबा के दरबार में हाजिरी दे सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed