फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2023: All arrangements are Nunwan-Chandanbari, medical facilities available all times

Amarnath Yatra 2023: नुनवान-चंदनबाड़ी में सभी व्यवस्था दुरुस्त, चिकित्सा व अन्य सुविधाएं चौबीसों घंटे मिलेंगी

Thu, 29 Jun 2023 01:14 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 29 Jun 2023 01:14 AM IST
सार

अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) गृह आरके गोयल ने यात्रा प्रबंधन में लगे लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने का निर्देश दिया। एसीएस ने चिकित्सा अधिकारी को चौबीसों घंटे चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रखने का निर्देश दिया ताकि किसी भी श्रद्धालु को परेशानी न हो।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023: All arrangements are Nunwan-Chandanbari, medical facilities available all times
जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर को बेहतरीन तरीके से सजाया गया है। - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस), गृह आरके गोयल ने पहलगाम का दौरा किया। इस दौरान नुनवान आधार शिविर और चंदनबाड़ी शिविर में व्यवस्थाएं जांचीं। एसीएस के साथ पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. मनदीप भंडारी, डीआईजी एसकेआर, डीसी अनंतनाग, एसडीएम पहलगाम और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन


चंदनबाड़ी शिविर में, एसीएस ने श्री अमरनाथ जी यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए डीआरडीओ अस्पताल में स्थापित स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यात्रियों को सर्वोत्तम संभव सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए मिशन मोड में काम करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पवित्र यात्रा पर आने वाले भक्तों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अस्पताल में पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। चंदनबाड़ी  में डीआरडीओ द्वारा बनाया गया अस्थायी अत्याधुनिक अस्पताल मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने श्री अमरनाथ जी यात्रा के तीर्थयात्रियों और यात्रा प्रबंधन में लगे लोगों को बेहतर और चौबीसों घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने का निर्देश दिया। एसीएस ने चिकित्सा अधिकारी को चौबीसों घंटे चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रखने का निर्देश दिया ताकि किसी भी श्रद्धालु को परेशानी न हो।


उन्होंने पहलगाम में नुनवान बेस कैंप का भी दौरा किया और आगामी श्री अमरनाथ जी यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आधार शिविर का विस्तृत दौरा किया और शिविर में स्थापित पेयजल, स्वास्थ्य देखभाल, शौचालय, स्वच्छता, प्रवेश बिंदु और लंगर प्रबंधन सहित सुविधाओं का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed