फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2022 Now pilgrims can get registeration from SBI bank

Amarnath Yatra 2022: बाबा बर्फानी का यात्रा के लिए अब एसबीआई में भी करवा सकेंगे पंजीकरण

Wed, 13 Apr 2022 12:44 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 13 Apr 2022 12:44 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में अब 20 बैंक शाखाओं में 6 पंजाब नेशनल बैंक, 4 एसबीआई और बाकी दस जम्मू-कश्मीर बैंक शाखाओं में अग्रिम यात्री पंजीकरण की सुविधा दी जा रही है।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2022 Now pilgrims can get registeration from SBI bank
आधार शिविर भगवती नगर, जम्मू में तैयारियों शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा बर्फानी श्री अमरनाथ यात्रा के लिए अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) में भी यात्रा पंजीकरण करवाया जा सकेगा। इस साल यात्रा के लिए रिकॉर्ड रुझान को देखते हुए अग्रिम यात्रा पंजीकरण के लिए एसबीआई को पहली बार शामिल करते हुए बैंक शाखाओं की संख्या बढ़ाई गई है। 

विज्ञापन


एसबीआई की 120 बैंक शाखाओं को पंजीकरण की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें जम्मू कश्मीर में एसबीआई की चार शाखाओं को शामिल किया गया है। इससे जम्मू-कश्मीर में अब 20 बैंक शाखाओं में पंजीकरण की सुविधा दी जाएगी, जबकि देशभर में यह संख्या 446 से बढ़कर 566 पहुंच गई है। श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी जारी है।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में अब 20 बैंक शाखाओं में 6 पंजाब नेशनल बैंक, 4 एसबीआई और बाकी दस जम्मू-कश्मीर बैंक शाखाओं में अग्रिम यात्री पंजीकरण की सुविधा दी जा रही है। प्रदेश में एसबीआई की बैंक शाखाओं में हरि मार्केट जम्मू शाखा, रामबन, डोडा (जिला उपायुक्त कार्यालय के निकट) और कैली मंडी सांबा में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शाखाओं में पंजीकरण किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा के लिए बैंक शाखाओं में पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक से पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। बोर्ड की ओर से यात्रा प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। इसमें वर्ष 2021 में जिन यात्रियों ने पंजीकरण करवाया है, उनसे यात्री पंजीकरण के असली दस्तावेज लेकर नए पंजीकरण के लिए यात्री शुल्क नहीं लिया जा रहा है। पिछले साल प्रत्येक यात्री के लिए 100 रुपये पंजीकरण शुल्क रखा गया था, जबकि इस साल 120 रुपये शुल्क रखा गया है। 


पुराने पंजीकरण के आधार पर प्रत्येक यात्री से सिर्फ 20 रुपये ही बैंक शाखाओं में लिए जा रहे हैं। अग्रिम यात्री पंजीकरण के लिए अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जरूरी है। अग्रिम पंजीकरण न होने पर श्रद्धालु यात्रा के दौरान ऑनस्पाट पंजीकरण करवाकर भी यात्रा कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए जम्मू और श्रीनगर में यात्री कोटा निर्धारित किया जाएगा। 13 वर्ष से कम और 75 वर्ष से अधिक आयु वाला व्यक्ति यात्रा नहीं कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed