फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2022: Drivers and operators will also keep an eye on sticky bombs

Amarnath Yatra 2022: चालक-परिचालक भी रखेंगे स्टिकी बम पर नजर, आतंकी साजिश से बचने के लिए पुलिस दी रही प्रशिक्षण 

Tue, 28 Jun 2022 03:32 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 28 Jun 2022 03:32 AM IST
सार

किश्तवाड़ में एसएसपी शफकत हुसैन ने किश्तवाड़ के बस स्टैंड में इसे लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया।  इसमें चालकों को आगाह करते हुए स्टिकी बम के नए खतरे की जानकारी दी गई।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2022: Drivers and operators will also keep an eye on sticky bombs
उधमपुर में वाहनों की जांच करते पुलिस कर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर वाहनों में स्टिकी बम से हमलों की आशंका के बीच पुलिस ने विशेष मुहिम चलाई है। इस मुहिम के तहत हाइवे के अधीन आने वाले तमाम जिलों के बस स्टैंड पर यात्री वाहनों के चालकों को स्टिकी बम के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्टिकी बम के खतरे से निपटने के लिए पुलिस यात्री वाहन और निजी वाहन चालकों के बीच पहुंचकर उनको इसके प्रति जागरूक कर रही है। 

विज्ञापन

उधमपुर बम विस्फोट में स्टिकी बम का इस्तेमाल

उधमपुर बम विस्फोट में स्टिकी बम का इस्तेमाल होने के बाद पुलिस अब ऐसा कर रही है। ताकि आने वाली अमरनाथ यात्रा में कोई इस तरह के बम का इस्तेमाल कर हमला न कर सके। किश्तवाड़ में एसएसपी शफकत हुसैन ने किश्तवाड़ के बस स्टैंड में इसे लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया।  

विज्ञापन

पुलिस ने विभिन्न ट्रांसपोर्ट यूनियन से बात की है

इसमें चालकों को आगाह करते हुए स्टिकी बम के नए खतरे की जानकारी दी गई। इस तरह कठुआ, रामबन, जम्मू, उधमपुर में भी संबंधित एसएसपी ने यात्री वाहनों को जागरूक करने के लिए विभिन्न ट्रांसपोर्ट यूनियन से बात की है। उन्हें कहा गया कि आतंकी इस तरह के बम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान कठुआ में ड्रोन के जरिए स्टिकी बम भेज चुका है

लिहाजा इसके लिए जागरूक रहें। वाहन को स्टार्ट करने से पहले जरूर जांच करें कि उसमें इस तरह के बम का इस्तेमाल तो नहीं किया गया है। बता दें कि पाकिस्तान कठुआ और कानाचक में ड्रोन के जरिए स्टिकी बम भेज चुका है। इनका इस्तेमाल शहर में सीरियल ब्लास्ट के लिए किया जाना था, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी से इसको विफल कर दिया गया। 

जेकेआरटीसी ने भी चालकों को दिया प्रशिक्षण

जेकेआरटीसी ने भी बस चालकों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए थे। अमरनाथ यात्रा के लिए जेकेआरटीसी ने 300 बसें तैयार रखी हैं। इन बसों को जरूरत के हिसाब से यात्रा में शामिल किया जाएगा। जेकेआरटीसी अमरनाथ यात्रियों को जम्मू दर्शन करवाएगा। इसके लिए जेकेआरटीसी भगवती नगर में विशेष टिकट काउंटर स्थापित करेगा। यहां से बस सुचेतगढ़, बाग-ए-बाहु, अखनूर, महामाया सहित अन्य पर्यटन स्थलों तक जाएगी। यह बसें विशेष तौर पर अमरनाथ यात्रियों के लिए होंगी। इसके लिए एक अलग टिकट काउंटर होगा। 

ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा नहीं हुई शुरू 

जेकेआरटीसी इस बार अमरनाथ यात्रा में ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू नहीं कर पाया है। जेकेआरटीसी प्रबंधन के अनुसार ऑनलाइन टिकट बुकिंग की व्यवस्था अभी नई है, ऐसे में यात्रा में इसे शामिल करना अभी उचित नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed