{"_id":"62c1d30e97e7ab3b6d792f1c","slug":"amarnath-yatra-2022-devotees-gathering-in-jammu-for-registration-even-in-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amarnath Yatra 2022: बारिश में भी पंजीकरण के लिए जुट रही भक्तों की भीड़, रविवार को भी खुले रहे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Yatra 2022: बारिश में भी पंजीकरण के लिए जुट रही भक्तों की भीड़, रविवार को भी खुले रहे बाजार
Mon, 04 Jul 2022 03:04 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 04 Jul 2022 03:04 AM IST
सार
बाबा बर्फानी के भक्त लगातार जम्मू पहुंच रहे हैं। भक्त बारिश के बाद भी पंजीकरण के लिए लंबी कतार में लग रहे हैं। अब तब बीस हजार से अधिक भक्त बाबा के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
जम्मू में पंजीकरण के लिए लाइन में लगे भक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। झमाझम बारिश में रविवार तड़के ही यात्री निवास भगवती नगर, सरस्वती धाम रेलवे रोड, पंचायत भवन रेलवे रोड, महाजन सभा शालामार रोड, राम मंदिर पुरानी मंडी और गीता भवन में यात्रियों की खूब भीड़ रही। यात्रा के चलते शहर के तमाम बाजार रविवार को भी खुले रहे।
विज्ञापन
यात्रियों ने खूब खरीदारी की। गुमट बाजार में एक दुकानदार ने कहा कि जब से यात्रा शुरू हुई है। तब से ही रविवार को सभी दुकानें खुल रह रही हैं। इससे पहले आधे से ज्यादा बाजार बंद रहता था। विवेकानंद चौक पर कुछ यात्रियों ने कहा कि जम्मू प्रशासन ने इस बार काफी बेहतर प्रबंध किया है।
विज्ञापन
केंद्रीय महाजन सभा के बाहर यूपी से आए रमेश, रविंदर और आरती ने कहा कि पहले गर्मी बहुत थी, लेकिन बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। उन्होंने कहा कि वह पंजीकरण करवाने आए हैं। अगले जत्थे के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना होंगे। वहीं राम मंदिर में लगातार भोले के जयकारे गूंज रहे हैं।
विज्ञापन