फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2022: Bhoomi Pujan of Chadi Mubarak in Gauri Shankar Temple

Amarnath Yatra 2022: गौरी शंकर मंदिर में छड़ी मुबारक का भूमि पूजन, पहलगाम में भक्तों ने किया स्वागत

Thu, 14 Jul 2022 12:37 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पहलगाम
अमर उजाला नेटवर्क, पहलगाम Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 14 Jul 2022 12:37 AM IST
सार

महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में छड़ी मुबारक को 28 जुलाई को ऐतिहासिक शंकराचार्य मंदिर और 29 जुलाई को शारिका भवानी मंदिर में ले जाया जाएगा। इससे पहले छड़ी मुबारक के मंदिर पहुंचने पर लोगों ने भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2022: Bhoomi Pujan of Chadi Mubarak in Gauri Shankar Temple
श्रीनगर में कार्यक्रम दौरान मौजूद लोग - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमरनाथ यात्रा की छड़ी मुबारक की विशेष पूजा सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार बुधवार को आषाढ़ पूर्णिमा (व्यास पूर्णिमा) पर पहलगाम के गौरी-शंकर में की गई। महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में गौरी शंकर मंदिर में छड़ी मुबारक का भूमि पूजन, नवग्रह पूजन और ध्वजारोहण किया गया।

विज्ञापन


सभी अनुष्ठान पूरे होने के बाद छड़ी मुबारक दशनामी अखाड़े में लौट गई। इससे पहले छड़ी मुबारक के मंदिर पहुंचने पर लोगों ने भव्य स्वागत किया। अमरनाथ हादसे में मारे गए लोगों की आत्मिक शांति के लिए भी प्रार्थना की गई।
विज्ञापन


महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में छड़ी मुबारक को 28 जुलाई को ऐतिहासिक शंकराचार्य मंदिर और 29 जुलाई को शारिका भवानी मंदिर में ले जाया जाएगा। दो अगस्त को नाग-पंचमी के अवसर पर दशनामी अखाड़े में छड़ी-पूजन के बाद 11अगस्त को श्रावण-पूर्णिमा पर पवित्र छड़ी को पवित्र अमरनाथ गुफा में ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात और आठ अगस्त को पहलगाम, नौ अगस्त को चंदनवाड़ी, 10 अगस्त को शेषनाग और पंचतरणी में रात्रि विश्राम होगा। इसके बाद 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर छड़ी पवित्र अमरनाथ गुफा पहुंच जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed