{"_id":"610f92d18ebc3e769d17b579","slug":"amarnath-yatra-2021-chhari-mubarak-swami-amarnath-ji-taken-to-historic-shankaracharya-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: शंकराचार्य मंदिर पहुंची छड़ी मुबारक, आखिरी पड़ाव में इसे अमरनाथ गुफा ले जाया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: शंकराचार्य मंदिर पहुंची छड़ी मुबारक, आखिरी पड़ाव में इसे अमरनाथ गुफा ले जाया जाएगा
Sun, 08 Aug 2021 01:46 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:46 PM IST
सार
पारंपरिक रूप से छड़ी मुबारक आखिरी पड़ाव में पहलगाम ट्रैक पर चंदनबाड़ी, शेषनाग, पंचतरणी से पवित्र गुफा तक पहुंचती है। लेकिन इस बार पहलगाम ट्रैक को क्लीयर नहीं किया जा सका है। जिससे इस ट्रैक से छड़ी मुबारक जाना संभव नहीं है। आखिरी पड़ाव में छड़ी को चॉपर से पवित्र गुफा तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
श्री अमरनाथ छड़ी मुबारक
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सदियों पुराने रीति-रिवाजों के अनुसार महंत दीपेंद्र गिरी के नेतृत्व में श्री अमरनाथ की छड़ी मुबारक को रविवार को पूजा के लिए ऐतिहासिक शंकराचार्य मंदिर, श्रीनगर ले जाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार करते हुए पूजन किया गया। कोविड महामारी के कारण, कुछ चुनिंदा साधुओं ने इस पूजन में हिस्सा लिया। जिसमें जम्मू-कश्मीर समेत विश्व में शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना भी की गई।
विज्ञापन
छड़ी मुबारक को शारिका-भवानी मंदिर, हरि पर्वत, श्रीनगर ले जाया जाएगा ताकि कल, 9 अगस्त 2021 को देवी की पूजा की जा सके। दशनामी अखाड़ा श्रीनगर में स्थित श्री अमरेश्वर मंदिर में 11 अगस्त को छड़ी का पूजन कर वहां स्थापित किया जाएगा। आखिरी पड़ाव में छड़ी को चॉपर से पवित्र गुफा तक पहुंचाया जाएगा। कोविड के कारण इस साल अमरनाथ यात्रा को रद्द किया गया है।
विज्ञापन
24 जुलाई को आषाढ़ पूर्णिमा (व्यास पूर्णिमा) पर अमरनाथ छड़ी मुबारक यात्रा प्रारंभ की गई थी। पहलगाम में भूमि पूजन, नवग्रह पूजन और ध्वजारोहण की रस्म अदा की गई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जमात-ए-इस्लामी पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, इस संगठन पर हैं बेहद गंभीर आरोप