{"_id":"5d4193678ebc3e6cc050533d","slug":"amarnath-yatra-2019-stopped-till-forth-august-due-to-weather-disturbance-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, चार अगस्त तक स्थगित, नहीं भेजा जाएगा जम्मू से कोई भी जत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, चार अगस्त तक स्थगित, नहीं भेजा जाएगा जम्मू से कोई भी जत्था
Wed, 31 Jul 2019 06:45 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 31 Jul 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून के सक्रिय होने के साथ अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार पड़ी है। मौसम विभाग की अगले कुछ दिन में जम्मू और कश्मीर में भारी बारिश की भविष्यवाणी के बाद यात्रा को 4 अगस्त तक स्थगित कर दिया गया है। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से बुधवार को यात्रियों के जत्थे को घाटी के लिए नहीं भेजा गया। इससे संभाग के विभिन्न हिस्सों में हजारों यात्री फंसे हुए हैं।
जम्मू और श्रीनगर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई हिस्सों में भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिर रहे हैं। यात्रा रूट पर रामबन और बनिहाल इलाका अधिक प्रभावित है। बुधवार को भी उधमपुर और रामबन में कई जगह भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा। हाल ही में हुई भारी बारिश से पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक पर फिसलन और कीचड़ बढ़ा है।
मौसम विभाग की एडवाइजरी और मौजूदा ट्रैक की स्थिति को देखते हुए यात्रा को अगले कुछ दिन के लिए स्थगित किया गया है। भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने के चलते यात्रियों को आगे जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में अमरनाथ यात्रियों को ठहराया गया है। गत दिवस तीसरे दिन बालटाल से यात्रा बहाल हुई थी। अब तक 3.31 लाख से अधिक यात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।