फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra 2019: pilgrims reached the holy cave before the yatra started, security breach

यात्रा शुरू होने से पहले अमरनाथ तक पहुंचा जत्था, सुरक्षा पर सवाल

Thu, 23 May 2019 01:02 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 23 May 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
amarnath yatra 2019: pilgrims reached the holy cave before the yatra started, security breach
अमरनाथ की पवित्र गुफा की वायरल तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अमरनाथ की पवित्र गुफा की यात्रा शुरू होने से पहले ही पंजाब के एक जत्थे ने गुफा तक पहुंचकर अमरनाथ के दर्शन किए और अपनी फोटो और वीडियो को वायरल भी कर दिया। इस तरह के वीडियो ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खडे़ कर दिए हैं। अमरनाथ यात्रा एक जुलाई से शुरू होनी है, अभी तक मार्ग में बर्फ जमी है और सुरक्षा के भी इंतजाम नहीं है।  

विज्ञापन


सोशल साइट और एप पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो को पिछले सप्ताह का बताया जा रहा है। वीडियो और फोटो में अमरनाथ गुफा तक का ट्रैक बर्फ से ढका दिख रहा है। जत्थे ने पवित्र गुफा तक पहुंचने के लिए बालटाल अक्ष मार्ग लिया। इस तरह की कई वीडियो और फोटो शेयर किए गए हैं। 
विज्ञापन


इस बार यात्रा एक जुलाई से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगी। 46 दिनों की ये यात्रा अनंतनाग जिले के पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले के बालटाल मार्ग से शुरू होगी। ये भी बात सामने आ रही है कि जत्थे ने अमरनाथ गुफा तक पहुंचने के लिए कोई रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराया था। यात्रा की सुरक्षा के लिए करीब पांच हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किये जाएंगे। ये यात्रा आतंकियों के निशाने पर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  
पूरे आकार में है शिवलिंग
यहां ये बात खुशी की भी है कि वीडियो में शिवलिंग का आकार पूर्ण है। इससे यात्रा पर जाने वाले लोगों को 46 दिन तक अमरनाथ के दर्शन होंगे। यात्रा के लिए पंजीकरण अप्रैल माह में शुरू हो गये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed