फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra 2019: helpline issued by shrine board, medical facility to be given 2kms on track

अमरनाथ यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, हर दो किलोमीटर पर मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

Wed, 19 Jun 2019 12:01 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 19 Jun 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
amarnath yatra 2019: helpline issued by shrine board, medical facility to be given 2kms on track
अमरनाथ यात्रा (फाइल) - फोटो : ANI

एक जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के यात्रियों की सुविधा के लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। बोर्ड के अतिरिक्त चीफ एग्जीक्यूटिव आफिसर के कार्यालय में स्थापित होने वाले कंट्रोल रूम में हेल्पलाइन नंबर 14464, 12 से 28 जून को सभी कार्य दिन में सुबह 9.30 से शाम 6 बजे तक सक्रिय रहेगा, जबकि 29 जून से यह चौबीस घंटे काम करेगा। बोर्ड के चेयरमैन व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कंट्रोल रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। 

विज्ञापन


बोर्ड के सीईओ उमंग नरुला ने राज्यपाल को बताया कि हेल्पलाइन नंबर के अलावा लैंडलाइन नंबर 0194-2313146 और श्राइन बोर्ड की संबंधित वेबसाइट पर यात्रा संबंधी किसी भी जानकारी के लिए संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि तीन लाख यात्रियों के लिए ग्रुप एक्सिडेंटल इंश्योरेंस पालिसी में तीन लाख रुपये का कवर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके अलावा 33000 सेवाकर्ताओं में पिट्ठू, डांडीवाला, टेंट वाला, लंगर सेवादार और 11500 पौनीवालों को 30000 रुपये कवर दिया जाएगा। पंजीकृत यात्री और पौनीवालों को ही पॉलिसी का लाभ दिया जाएगा। यात्रा रूट पर हर दो किलोमीटर के अंतराल में जरूरी उपकरणों के साथ स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा परमिट पर ही यात्रा की इजाजत
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ उमंग नरुला के अनुसार पंजीकृत यात्रियों को यात्रा तिथि और रूट के मुताबिक ही यात्रा की इजाजत दी जाएगी। यात्रा तिथि से पहले आने वाले यात्रियों को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। बेस कैंप, असेस कंट्रोल गेट दोमेल और चंदनबाड़ी में यात्रा परमिट की सख्ती से जांच की जाएगी। 13 साल से कम, 75 वर्ष से अधिक उम्र वालों और 6 माह की गर्भवती महिला को यात्रा की इजाजत नहीं होगी। राज्यपाल ने अतिरिक्त सीईओ को कहा कि यात्रियों की शिकायत के समाधान को सुनिश्चित बनाया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed