फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra 2016

अमरनाथ यात्रा के लिए आज से करवा सकते हैं पंजीकरण

Mon, 29 Feb 2016 10:29 AM IST
Updated Mon, 29 Feb 2016 10:29 AM IST
विज्ञापन
amarnath yatra 2016

दो जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के लिए सोमवार से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। देश के 32 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक और येस बैंक की 432 शाखाओं में बालटाल और चंदनबाड़ी रूट के लिए यात्रियों का पंजीकरण किया जाएगा।

विज्ञापन


हेलीकाप्टर से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए टिकट ही पंजीकरण का काम करेगा। वर्ष 2015 में 30 राज्यों की 430 शाखाओं में पंजीकरण हुआ था।

इस बार श्रावण पूर्णिमा (रक्षाबंधन) 18 अगस्त तक चलने वाली यात्रा 48 दिन की होगी। बोर्ड के सीईओ पीके त्रिपाठी के अनुसार पंजीकरण के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन

अभी भी आठ राज्यों की हेल्थ बोर्ड की सूची जारी नहीं हो पाई

amarnath yatra 2016

संबंधित बैंकों को यात्रियों को पूरी सहूलियत के साथ पंजीकरण सुविधा देने के निर्देश दिए गए हैं। पंजीकरण के लिए 10 फरवरी के बाद जारी हुए मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट मान्य होंगे।

यात्रा अवधि के दौरान प्रतिदिन पहलगाम-चंदनबाड़ी और बालटाल ट्रैक से 7500-7500 श्रद्धालुओं के  अलावा पंजतरणी हेलीकाप्टर सेवा से अलग से श्रद्धालुओं को यात्रा की इजाजत होगी।

पंजीकरण के लिए अंडमान एंड निकोबार, आंध्र प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दमन-दीव एंड दादर नगर हवेली (यूटी), दिल्ली, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड, उड़ीसा, पांडिचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल आदि शामिल हैं।

अभी बोर्ड की वेबसाइट पर आठ राज्यों की सूची जारी नहीं की जा सकी है। श्राइन बोर्ड के अनुसार संबंधित राज्यों को डाक्टरों की सूची भेजने का रिमाइंडर भेजा गया है।

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अतिरिक्त सीईओ जतिंद्र सिंह के अनुसार यात्रा संबंधी सभी जानकारियां बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed