फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra: 13123 devotees visited Baba holy cave, last year record broken soon

Amarnath Yatra 2023: पवित्र गुफा में 13123 श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन, पिछले साल का जल्द टूटेगा रिकार्ड

Tue, 25 Jul 2023 01:06 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 25 Jul 2023 01:06 AM IST
सार

देश-विदेश से आए 3.40 लाख के करीब भक्त बाबा के दरबार में पहुंच चुके हैं। अनुकूल मौसम के बीच पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से अमरनाथ यात्रा जारी है। सोमवार को आधार शिविर भगवती नगर से कड़ी सुरक्षा के बीच 146 छोटे बड़े वाहनों में 3898 श्रद्धालु कश्मीर के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
Amarnath Yatra: 13123 devotees visited Baba holy cave, last year record broken soon
बाबा बर्फानी के दर पर पहुंचे भक्त - फोटो : एजेंसी

विस्तार

अगले कुछ दिन में पिछले साल का अमरनाथ दर्शनार्थी आंकड़ा का रिकार्ड टूटने की उम्मीद है। सोमवार को पवित्र गुफा में 13123 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। अब तक 3.40 लाख के करीब भक्तजन बाबा के दरबार में पहुंच चुके हैं। अनुकूल मौसम के बीच पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से अमरनाथ यात्रा जारी है।

विज्ञापन


इस बीच सोमवार को आधार शिविर भगवती नगर से कड़ी सुरक्षा के बीच 146 छोटे बड़े वाहनों में 3898 श्रद्धालु कश्मीर के लिए रवाना हुए। यात्रा में कटौती के बावजूद देशभर से आ रहे शिवभक्तों में जोश और उत्साह में कोई कमी नहीं आई है।
विज्ञापन


आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से बालटाल रूट के लिए 879 पुरुष, 404 महिलाएं, 9 बच्चों सहित 1292 श्रद्धालु रवाना हुए, जबकि पहलगाम रूट के लिए 2019 पुरुष, 494 महिलाएं, 3 बच्चे, 79 साधु और 11 साध्वी के साथ 2606 श्रद्धालु कश्मीर के लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में जिला प्रशासन की ओर से तीर्थ यात्रियों की कम होती संख्या को ध्यान में रखते हुए आगामी दिनों में कुछ तत्काल केंद्रों को बंद किया जा सकता है। फिलहाल शालामार स्थित महाजन हाल में तत्काल पंजीकरण को बंद करके श्रद्धालुओं को आधार शिविर में शिफ्ट किया जा रहा है।


पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी भी लगभग अंतर्धान हो चुके हैं। बाबा के दरबार में हाजिरी देकर लौट रहे कई श्रद्धालुओं ने इसकी पुष्टि की है। इसके बावजूद खासतौर पर पहलगाम रूट से श्रद्धालु यात्रा को तवज्जो दे रहे हैं। इस रूट पर प्राकृतिक सौंदर्य के अलावा विहंगम दृश्य शिवभक्तों को आकर्षित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed