फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath piligrim dead

Jammu News: सड़क पर सोया अमरनाथ से लौटा साधु, रौंदते हुए ट्रक गड्ढे में गिरा, चालक की भी मौत

विज्ञापन
amarnath piligrim dead
ग्रेटर कैलाश के पास सुबह 6 बजे हादसा, रफ्तार इतनी-बैरिकेड्स भी तोड़ डालेमध्य प्रदेश के जबलपुर से दर्शन के लिए आया था अजय सिंह, उधमपुर का था ट्रक चालक कुलदीप
विज्ञापन

जम्मू। अमरनाथ यात्रा से लौटे साधु के ऊपर से ट्रक निकल गया। यही नहीं, ट्रक चालक की भी मौत हो गई, क्योंकि ट्रक साधु को रौंदने के बाद गड्ढे में गिर गया। साधु का शव जीएमसी के शवगृह में रखा है। चालक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया है। साधु अजय सिंह चौहान मध्य प्रदेश के जबलपुर से आया था। ट्रक चालक कुलदीप सिंह उधमपुर का रहने वाला था।
विज्ञापन

ट्रक चालक जम्मू से सांबा जा रहा था। सोमवार सुबह करीब 6 बजे जैसे ही ग्रेटर कैलाश पहुंचा तो दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस वे के काम के लिए गड्ढा खोदा था। चेतावनी के लिए बैरिकेड्स भी लगाए थे। इसी के पीछे साधु सोया था। ट्रक चालक नियंत्रण खो बैठा और बैरिकेड्स व साधु को रौंदते हुए गड्ढे में गिर गया। साधु के सिर से टायर निकल गए जबकि गड्ढे में गिरते ही चालक को गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को बाहर निकाला और और जीएमसी पहुंचाया। जांच में चालक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed