फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath pilgrims will cross one lakh mark today

अमरनाथ यात्रा: आज एक लाख का आंकड़ा होगा पार

Wed, 08 Jul 2015 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 08 Jul 2015 11:55 AM IST
विज्ञापन
amarnath pilgrims will cross one lakh mark today

बुधवार को श्रद्धालुओं का आंकड़ा एक लाख पार कर जाएगा। जम्मू से अब तक के

विज्ञापन
सबसे बड़े जत्थे में 2614 श्रद्धालु रवाना हुए। इसमें 1878 पुरुष, 546 महिलाएं, 40 बच्चे और 150 साधु शामिल रहे।

मंगलवार को पवित्र गुफा पहुंच 19,512 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इस तरह छह दिनों में अब तक 85,007 श्रद्धालु शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं।

सुहावने मौसम के बीच दोनों ट्रैक से यात्रा जारी रही। हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा की ओर प्रस्थान किया। बम बम भोले और जय शिव शंकर की गूंज से पूरा माहौल शिवमय बना हुआ है।

श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए पहुंचे दो श्रद्धालुओं की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। पहलगाम रूट पर पंजतरणी के पास चंडीगढ़ निवासी 63 वर्षीय सुभाष चंद्र और उत्तर प्रदेश निवासी 58 वर्षीय रामा शंकर ने पवित्र गुफा के पास दम तोड़ा।


हार्ट अटैक होने के बाद दोनों श्रद्धालुओं को जब तक चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाई जाती, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मतृकों के शवों को उनके पैतृक निवास पर भेजने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed