फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Pilgrims stuck in Baltal base camp

बालटाल बेस कैंप में फंसे यात्रियों में उत्साह की कमी नहीं, रास्ता खुलने के इंतजार में श्रद्धालु

Fri, 06 Jul 2018 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर Updated Fri, 06 Jul 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
Amarnath Pilgrims stuck in Baltal base camp
अमरनाथ यात्रा स्थगित होने के कारण जहां एक ओर बेस कैंप में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ गई है, वहीं उनके उत्साह में कोई कमी नहीं है। यही कारण है कि बालटल बेस कैंप में 24 घंटे रौनक है। यहां यात्रियों का हर ख्याल रखा जा रहा है। किसी चीज की कमी महसूस नहीं हो रही है। श्रद्धालुओं में यात्रा स्थगित होने के चलते थोड़ी निराशा जरूर है, लेकिन उत्साह कम नहीं हुआ। उनका कहना है कि हमें बस केवल इंतजार है रास्ता खुलने का।
विज्ञापन


शिव गौरी सेवा मंडल के भंडारे के प्रधान विकास शर्मा ने बताया कि यात्रा स्थगित होने के कारण काफी यात्री बेस कैंप में ही रुके हुए हैं। उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो उसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाबा बर्फानी की यात्रा पर आ रहे भक्तों के खाने पीने के लिए एक से बढ़कर एक पकवान बनाए जाते हैं, लेकिन इसमें श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा जारी नियमों का पालन किया जाता है।
विज्ञापन


शर्मा के अनुसार रोजाना करीब 2000-2500 यात्री उनके भंडारे में सुविधा का लाभ उठाते हैं। यहां यात्रियों के रहने की भी व्यवस्था है। जरूरी दवाइयां के साथ-साथ विशेषतौर से ड्राई फ्रूट, लोशन आदि जैसी चीजें भी बांटी जाती हैं। उनके भंडारे में उन साधुओं के लिए जो नंगे पैर आते हैं नए स्पोर्ट्स शूज भी रखे गए हैं। हरियाणा से आए सुरेश अग्रवाल ने बताया कि वह पहली बार अमरनाथ यात्रा पर आए हैं। उन्हें यह देखकर काफी खुशी हुई कि भंडारे वाले और अन्य लोग बराबर व्यवस्था किए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed